क्या आपके घर में भी है यह घी? पतंजलि के गाय घी पर FDA का कड़ा एक्शन, मार्केट से तुरंत हटाने के निर्देश

MP FDA On Patanajali Cow Ghee: पतंजलि के गाय घी पर मध्य प्रदेश एफडीए ने बड़ा एक्शन लिया है। विभाग ने खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर बाजार पतंजलि को एक विशेष बैच वापस मंगाने का आदेश दिया है।
mp fda action on patanjali cow ghee
पतंजली गाय घी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पतंजलि फूड्स लिमिटेड को मध्य प्रदेश खाद्य एवं औषधि प्रशासन से बड़ा झटका लगा है।

  • नियामक ने कंपनी को एक विशेष बैच को बाजार से वापस मंगाने का निर्देश दिया है।

  • कंपनी ने शनिवार को एक्सचेंज फाइलिंग में इस कार्रवाई के बारे में जानकारी दी है।

MP FDA Action Against Patanjali Cow Ghee: पतंजलि फूड्स लिमिटेड को मध्य प्रदेश खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) से बड़ा झटका लगा है। नियामक प्राधिकरण ने कंपनी को उसके गाय के घी के एक विशेष बैच को बाजार से वापस मंगाने का निर्देश दिया है। कंपनी ने शनिवार को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के आधार पर की गई है।

कंपनी के अनुसार, मध्य प्रदेश एफडीए द्वारा लिए गए नमूने की जांच में संबंधित बैच फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स (फूड प्रोडक्ट्स स्टैंडर्ड्स एंड फूड एडिटिव्स एंड कंटामिनेंट्स, टॉक्सिन्स एंड रेजिड्यूज) रेगुलेशंस, 2011 के तहत निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरा। इसके बाद नियामक ने बुरहानपुर जिले में उस बैच को वापस मंगाने का आदेश जारी किया।

'कार्रवाई से कारोबार पर कोई असर नहीं'

हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया है कि वह मध्य प्रदेश एफडीए के नामित अधिकारी द्वारा जारी आदेश के खिलाफ अपील दायर कर रही है। पतंजलि फूड्स का कहना है कि इस कार्रवाई का उसके वित्तीय या परिचालन कारोबार पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा और असर केवल संबंधित घी बैच के मूल्य तक ही सीमित रहेगा।

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि वित्तीय और परिचालन गतिविधियों पर कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं है, सिवाय उस विशेष बैच के काउ घी के मूल्य के, जिसे मध्य प्रदेश एफडीए ने वापस मंगाने का निर्देश दिया है।

शुक्रवार को गिरावट में बंद हुआ शेयर

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को पतंजलि फूड्स का शेयर बीएसई पर 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 351 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 सप्ताह में इस शेयर ने 613.95 रुपये का हाई और 328.05 रुपये का लो लेवल छुआ है। बीते एक वर्ष में कंपनी के शेयर में लगभग 41 प्रतिशत और पिछले तीन वर्षों में करीब 16 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि पांच वर्षों की अवधि में यह शेयर लगभग 5 प्रतिशत का सकारात्मक रिटर्न देने में सफल रहा है।

mp fda action on patanjali cow ghee
भारत-अमेरिका ट्रेड डील: भारतीय अर्थव्यवस्था, किसानों और आम जनता को कितना फायदा, कितना नुकसान?

यह पहला अवसर नहीं है जब कंपनी किसी खाद्य सुरक्षा विवाद में घिरी हो। इससे पहले जून में पतंजलि फूड्स के शेयरों में लगातार पांच दिनों तक गिरावट आई थी, जब कंपनी के ज्वार आटे के एक बैच को लेकर विवाद सामने आया था। उस समय केरल के कन्नूर जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कीटनाशक अवशेष निर्धारित सीमा से अधिक पाए जाने पर उस विशेष बैच की बिक्री पर रोक लगा दी थी।

mp fda action on patanjali cow ghee
BLS Polymers IPO: आया बीएलएस पॉलिमर्स का IPO, मूल्य दायरा 142-150 रुपये

नियामकीय फाइलिंग में कंपनी ने क्या कहा?

कंपनी ने तब भी नियामकीय फाइलिंग में बताया था कि उसे कन्नूर जिला खाद्य सुरक्षा कार्यालय से ज्वार आटे के एक विशेष बैच पर प्रतिबंध संबंधी आदेश प्राप्त हुआ था। अब गाय के घी से जुड़ा यह नया मामला कंपनी के लिए एक और नियामकीय चुनौती के रूप में सामने आया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com