क्या नकली हैं पतंजलि के डेरी प्रोडक्ट; भोपाल में घी के असुरक्षित पाए जाने पर पूरा स्टॉक जब्त करने के आदेश

Bhopal Food Safety Action: मध्य प्रदेश में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पतंजलि गाय के घी का एक बैच (200 ml, Batch FAWB260017) जांच में असुरक्षित मिलने पर बाजार से वापस मंगाने के आदेश।
Patanjali ghee found unsafe during testing in Bhopal
भोपाल में असुरक्षित पाया गया पतंजली का घी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Patanjali Ghee Found Unsafe In Bhopal: मध्य प्रदेश में खाद्य सुरक्षा को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने पतंजलि गाय के घी के एक बैच को बाजार से वापस मंगाने के आदेश जारी किए हैं। खाद्य प्रयोगशाला में जांच के दौरान इस बैच को असुरक्षित पाए जाने के बाद विभाग ने 8 अक्टूबर को कार्रवाई के निर्देश दिए। आदेश के मुताबिक, 200 एमएल पैक वाले गाय के घी का बैच नंबर FAWB260017, जिसकी निर्माण तिथि अप्रैल 2026 है, बाजार से वापस मंगाया जाएगा।

विभाग ने संबंधित उत्पाद को देशभर और प्रदेश के खाद्य प्रतिष्ठानों से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, राजधानी भोपाल में भी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच तेज कर दी गई है।

पतंजलि घी का कौन-सा बैच बाजार से वापस मंगाया जाएगा?

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आदेश के अनुसार, पतंजलि गाय के घी के 200 एमएल पैक वाले विशेष बैच पर कार्रवाई की जा रही है। संबंधित उत्पाद का बैच नंबर FAWB260017 है और इसकी निर्माण तिथि अप्रैल 2026 बताई गई है। प्रयोगशाला जांच में असुरक्षित पाए जाने के बाद विभाग ने इस बैच को बाजार से वापस मंगाने के निर्देश दिए हैं। उपभोक्ताओं को उत्पाद की पहचान करते समय पैक पर दर्ज बैच नंबर और निर्माण तिथि जरूर जांचनी चाहिए।

बिक्री पर रोक, दुकानदारों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी

विभाग ने खाद्य कारोबारियों और दुकानदारों को निर्देश दिए हैं कि वे संबंधित बैच के घी की बिक्री न करें। यदि किसी दुकान पर यह उत्पाद मिलता है, तो उसे जब्त किया जा सकता है। इसके अलावा, निर्माता और विक्रेता के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सक्षम न्यायालय में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। यह कार्रवाई निर्धारित बैच तक सीमित है।

Patanjali ghee found unsafe during testing in Bhopal
इटारसी जंक्शन पर पुलिस का बड़ा एक्शन; गोवा एक्सप्रेस से कॉकरोच जनता पार्टी के 15 आंदोलनकारी हिरासत में

भोपाल में पतंजलि घी के दो नमूने लिए गए

मामले के बीच भोपाल में खाद्य पदार्थों की जांच के दौरान पतंजलि घी के दो नमूने संकलित किए गए। ये नमूने लालघाटी के न्यापुरा स्थित अग्रवाल सुपर मार्केट और बैरागढ़ के साईं सुपर मार्केट से लिए गए हैं। विभाग ने दोनों नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा है। इनकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मैगी के भी दो नमूने, रिपोर्ट का इंतजार

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अशोका गार्डन स्थित अरिहंत प्रोविजन स्टोर और मयंक प्रोविजन से मैगी के दो नमूने भी लिए हैं। इस तरह राजधानी भोपाल में कुल चार नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। विभाग का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा करना है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित उत्पादों के संबंध में आगे के निर्णय लिए जाएंगे।

Patanjali ghee found unsafe during testing in Bhopal
स्वामित्व योजना में लापरवाही पड़ी भारी, रीवा में 15 पटवारियों पर गिरी निलंबन की गाज; 127 से मांगा जबाव
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com