BLS Polymers IPO: आया बीएलएस पॉलिमर्स का IPO, मूल्य दायरा 142-150 रुपये

BLS Polymers IPO: वर्ष 1991 में उद्योगपति विनोद अग्रवाल द्वारा स्थापित बीएलएस पॉलिमर्स विभिन्न क्षेत्रों में इस्तेमाल होने वाले पॉलिमर कंपाउंडस बनाती है और कई देशों को निर्यात भी करती है।
BLS Polymers IPO
बीएलएस पॉलिमर्स लिमिटेड आईपीओ(सोर्स- नवभारत ब्यूरो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • BLS पॉलिमर्स लिमिटेड का IPO 27 अक्टूबर को खुलेगा और 29 अक्टूबर को बंद होगा।

  • ₹255 करोड़ के इस IPO का प्राइस बैंड 142-150 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

  • 2024 में कंपनी का कारोबार 301 करोड़ था, जो 2026 में बढ़कर 354 करोड़ हो गया।

BLS Polymers IPO: देश की बड़ी केबल कंपाउंड निर्माता कंपनियों में से एक बीएलएस पॉलिमर्स लिमिटेड का सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 27 अक्टूबर को खुलेगा और 29 अक्टूबर को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशकों के लिए बोली 26 अक्टूबर को लगेगी। 255 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में बोली मूल्य दायरा 142-150 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

निर्गम में कंपनी अपने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 170 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी कर विस्तार योजना के लिए पूंजी जुटाएगी। निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग क्षमता विस्तार और कारोबार बढ़ाने में किया जाएगा। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई में 3 नवंबर 2026 को लिस्ट होने की उम्मीद है। इस आईपीओ की प्रबंधक यूनिस्टोन कैपिटल है।

190 ग्राहकों का व्यापक आधार

वर्ष 1991 में उद्योगपति विनोद अग्रवाल द्वारा स्थापित बीएलएस पॉलिमर्स दूरसंचार, बिजली, रेलवे, जल और तेल-गैस सहित विभिन्न क्षेत्रों में इस्तेमाल होने वाले विशेष जरूरतों के अनुरूप तैयार किए गए पॉलिमर कंपाउंडस बनाती है और कई देशों को निर्यात भी करती है। कंपनी के पास करीब 190 ग्राहकों का व्यापक आधार है।

BLS Polymers IPO
निवेशकों को वापस मिलेंगे ₹546 करोड़, सेबी ने ASTPL और उसके संस्थापकों पर क्यों कसा शिकंजा? जानें सबकुछ

कंपनी की अत्याधुनिक विनिर्माण इकाई गोवा में है। अपने उत्पादों की वायर, केबल और भूमिगत पाइपलाइन्स में बढ़ती मांग को देख कंपनी विस्तार योजना के तहत अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ा रही है। विगत तीन वर्षों में कंपनी ने अच्छी ग्रोथ दर्ज की है।

तीन वर्षों में 4 गुना बढ़ा शुद्ध लाभ

वर्ष 2024 में कंपनी का कारोबार 301 करोड़ था, जो वर्ष 2026 में बढ़कर 354 करोड़ रुपये हो गया। इसी अवधि में शुद्ध लाभ 7.52 करोड़ से करीब 4 गुना बढ़कर 27 करोड़ रुपये हो गया और प्रति शेयर आय (EPS) 6 रुपये रही। यह आईपीओ 25 के पीई रेशियो (PE Ratio) पर लाया गया है।

BLS Polymers IPO
IDBI बैंक के बाद केंद्र का नया प्लान, इन 4 बैंकों में हिस्सेदारी बेचने की तैयारी; लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

30 जून 2026 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भी कंपनी ने 108 करोड़ के कारोबार पर 10.23 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com