- Hindi News »
- Business »
- Lpg Price Cut Good News Came Before Buget 2025 Lpg Cylinder Became Cheaper
LPG Price Cut: बजट से पहले आई खुशखबरी, सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में घटे दाम
इससे पहले साल 2025 की शुरुआत यानी 1 जनवरी को भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतें घटी थीं। नए साल के मौके पर ऑयल एंड गैस मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में दिल्ली से मुंबई तक 14-16 रुपये तक की कटौती की थी।
- Written By: मनोज आर्या

(फाइल फोटो)
नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज देश का आम बजट संसद में पेश करेंगी। हालांकि, बजट से ठीक पहले एलपीजी सिलेंडर सस्ता हो गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 फरवरी 2025 को 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। इस सिलेंडर का दाम 7 रुपये तक घटाया गया है और इसके बाद राजधानी दिल्ली में एक कॉमर्शियल गैस सिलेंडर बजट वाले दिन से 1804 रुपये से घटकर 1797 रुपये रह गया है। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर देखें, तो ऑयल मार्केटिंग कंपनी ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी कर दिए हैं और इन्हें आज 1 फरवरी 2025 से ही लागू कर दिया गया है। देश के चार महानगरों की बात करें, तो जहां दिल्ली में ये कम होकर 1797 रुपये रह गया है। तो वहीं कोलकाता में इसका दाम 1911 रुपये से कम होकर 1907 रुपये का रह गया है। मुंबई में ये अब 1756 रुपये की जगह 1749.50 रुपये में मिलेगा और चेन्न्ई में इस कीमत 1966 रुपये से घटकर 1959.50 रुपये रह गई है।
इस साल की ये दूसरी कटौती
इससे पहले साल 2025 की शुरुआत यानी 1 जनवरी को भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतें घटी थीं। नए साल के मौके पर ऑयल एंड गैस मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में दिल्ली से मुंबई तक 14-16 रुपये तक की कटौती की थी। जबकि बीते साल के आखिरी दिसंबर महीने में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में तगड़ा इजाफा किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
होर्मुज खुलते ही गिरी तेल-गैस की कीमतें, 49 दिन बाद ग्लोबल मार्केट में भारी हलचल, अब सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल?
गैस सिलेंडर की टेंशन खत्म, बिना एड्रेस प्रूफ तुरंत मिलेगा छोटू LPG, मिडिल क्लास हो जाएगा खुश
LPG सरेंडर घर बैठे कैसे करें? जानें कनेक्शन बंद करने का ऑनलाइन तरीका
धुले: बुकिंग और ओटीपी के बाद भी नहीं मिला सिलेंडर, ग्राहकों ने एजेंसी के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन
1 दिसंबर को देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर (Delhi LPG Cylinder Price) 1818.50 रुपये का हो गया है, जो कि नवंबर में 1802 रुपये का था। कोलकाता में ये 1911.50 रुपये से 1927 रुपये का, Mumbai में 1754.50 रुपये से 1771 रुपये और चेन्नई में 1964.50 रुपये से 1980.50 रुपये का हो गया था।
बिजनेस सेक्टर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें!
घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम में नहीं कोई बदलाव
लंबे समय से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है, लेकिन 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई चेंज नहीं दिखा है. 1 फरवरी को भी इसकी कीमतें स्थिर रखी गई हैं और ये 1 अगस्त 2024 वाले रेट पर ही मिल रहा है. दिल्ली में इसकी कीमत 803 रुपये, कोलकाता में 829 रुपये, मुंबई में 802.50 और चेन्नई में 818.50 रुपये पर यथावत बनी हुई है.
Lpg price cut good news came before buget 2025 lpg cylinder became cheaper
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jos Buttler ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बने
Apr 18, 2026 | 12:10 AMAaj Ka Rashifal 18 April: इन 4 राशियों के लिए शनिवार रहेगा बेहद शुभ! वृश्चिक राशि वालों के लिए रेड अलर्ट?
Apr 18, 2026 | 12:05 AMकिसानों की बैठक में घुसा लंगूर, DM ने दिया कुर्सी पर बैठने का न्योता, वीडियो वायरल
Apr 17, 2026 | 11:25 PMGT vs KKR: शुभमन गिल की दमदार पारी से जीती गुजरात टाइटंस, कोलकाता को 5 विकेट से हराया
Apr 17, 2026 | 11:22 PMस्ट्रीट लाइट ने किया ‘चांद को रोशन’? वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये क्या जुगाड़ है!
Apr 17, 2026 | 11:13 PM2026 या पत्थर युग? बड़वानी में झोली में बंधकर अस्पताल पहुंचा बीमार बच्चा, विकास के दावों की निकली हवा
Apr 17, 2026 | 10:44 PM‘यह महिला आरक्षण नहीं, पॉलिटिकल अवसरवाद है’, इकरा हसन ने संसद में मोदी सरकार पर उठाए सवाल
Apr 17, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

‘पत्नी के पैर छूता हूं…’, संसद में रवि किशन का ये बयान सुनकर सन्न रह गया विपक्ष, देखें VIDEO
Apr 17, 2026 | 10:33 PM
शिवपुरी में BJP विधायक के बेटे का कहर, थार से 5 लोगों को मारी टक्कर और फिर दिखाई दबंगई- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:21 PM
‘ 2023 में पास हुआ बिल, तो अब तक लागू क्यों नहीं’, महिला आरक्षण पर संसद में डिंपल यादव का जोरदार भाषण- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:15 PM
संसद में राहुल गांधी ने सुनाई ‘जादूगर’ की कहानी, महिला आरक्षण बिल के बहाने सरकार पर कसा तंज- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:08 PM
Bengal Election: अमित शाह का ‘मिशन 148’, बंगाल फतह के लिए चाणक्य ने तैयार किया अभेद्य ब्लूप्रिंट; जानें सबकुछ
Apr 17, 2026 | 06:31 PM
नीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PM














