बर्नार्ड अर्नाल्ट (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : हाल ही में ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों का लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सबसे आगे टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का नाम शामिल है। फ्रांस की लग्जरी आइटम्स बनाने वाली कंपनियों में शुमार लुई विटॉन के चेयरमैन बर्नार्ड अरनॉल्ट की भी इस 200 बिलियन डॉलर क्लब में एंट्री हो गयी है। फिलहाल बर्नार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति में 6.06 बिलियन डॉलर की बढ़त देखने को मिली है, जिसके बाद उनकी टोटल नेटवर्थ 207 बिलियन डॉलर पर जा पहुंची है। इस लिस्ट में उन्होंने अब तीसरे स्थान हासिल कर लिया है।
ब्लूमबर्ग बिलियनायर्स इंडेक्स की अरबपतियों की सूची में दुनिया के मशहूर उद्योगपतियों के नाम शामिल है। इस सूची में पहले स्थान पर टेस्ला के सीईओ 272 बिलियन डॉलर के नेटवर्थ के साथ पहले पायदान पर है। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस 211 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर है। इस 200 बिलियन डॉलर क्लब की लिस्ट में 207 बिलियन डॉलर के नेटवर्थ के साथ बर्नार्ड अरनॉल्ट तीसरे स्थान पर शामिल हो गए हैं। मेटा के मार्क जुकरबर्ग जो इस सूची में कुछ समय पहले तीसरे स्थान पर थे, अब वे 201 बिलियन डॉलर नेटवर्थ के साथ चौथे स्थान पर शामिल हो गए हैं।
ये भी पढ़ें :- एलन मस्क के कदम एक बार फिर आसमान पर, ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स सूची में कर रहे टॉप
फिलहाल ओरैकल के फाउंडर लैरी एल्लीसन इस क्लब में शामिल होने से कुछ ही कदम की दूरी पर है, हाल ही में उनकी नेटवर्थ 182 बिलियन डॉलर हुई है। माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स की संपत्ति 163 बिलियन डॉलर दर्ज हुई हैं।
ब्लूमबर्ग बिलियनायर्स इंडेक्स की इस सूची में भारत के रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का नाम शामिल है, जो 116 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के मालिक है। अदाणी समूह के चेयरमैन गोतम अदाणी का संपत्ति 104 बिलियन डॉलर रिकॉर्ड हुई है। इस सूची में शामिल होने वाले वे दूसरे भारतीय हैं। इस सूची में शपूर मिस्त्री भारत के तीसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन है, जिनके पास 42 बिलियन डॉलर संपत्ति है। इस सूची में एचसीएल टेक के शिव नादर का नाम शामिल है, जो 41.7 बिलियन डॉलर संपत्ति के मालिक हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनायर्स इंडेक्स की इस लिस्ट में दुनिया के सभी बड़े बिजनेसमैन के नाम शामिल हैं।