बंगाल में सत्ता बदलते ही इन 5 कंपनियों की हो गई मौज, रॉकेट की रफ्तार से भागे शेयर, कोलकाता से है खास कनेक्शन
Stock Market: पश्चिम बंगाल चुनाव में सत्ता परिवर्तन के बाद शेयर बाजार में हलचल तेज है। बंगाल की इन 5 प्रमुख कंपनियों के शेयरों में भारी उछाल आया है, जिससे निवेशक मालामाल हो रहे हैं।
- Written By: अक्षय साहू
सांकेतिक तस्वीर
Kolkata Based Companies Stocks Boom After Election Results: पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। राज्य में 15 साल लगातार सत्ता में रहने वाली अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) को करारी हार का सामना करना पड़ा और पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपनी सरकार बनाने में कामयाब रही।
इस चुनावी नतीजों के फेरबदल केवल राजनीति में ही देखने को नहीं मिली बल्कि शेयर बाजार पर भी इसका असर साफ देखने को मिला और बंगाल से जुड़ी पांच बड़ी कंपनियों के शेयरों के भाव तेजी से ऊपर उठे। हालांकि, विशेषज्ञों ने निवेशकों को निवेश के प्रति सावधान रहने की सलाह दी है। आइए, आपको बताते हैं कि वो कंपनियां कौन सी हैं…
IFB एग्रो इंडस्ट्रीजइस
चुनावी नतीजों के बाद IFB एग्रो इंडस्ट्रीजइस कंपनी के शेयरों की कीमतों में सबसे ज्यादा तेजी आई है। पिछले दो दिनों में कंपनी के शेयरों में 27 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। मंगलवार को कंपनी के शेयर बीएसई में 7 फीसदी प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ 1122.30 रुपए के लेवल पर पहुंच कर बंद हुए थे। इसके अलावा पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 131 प्रतिशत की तेजी देखी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल के चुनावी नतीजों के बाद दहला कोलकाता, टीएमसी दफ्तर पर चला बुलडोजर, बवाल पर सीईसी ने दिया ये आदेश
पश्चिम बंगाल में भारी बवाल! TMC पार्टी कार्यालयों में की तोड़फोड़, फिर लगाई आग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO
ममता की करारी हार पर अमेरिका से आया बड़ा बयान, राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी के लिए कही ये बात
तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस बनेगी TVK की ‘सारथी’! विजय ने बढ़ाया गठबंधन का हाथ
धुनसेरी टी
धुनसेरी टी कोलकाता बेस्ट कंपनी है। चुनावी नतीजों के बाद इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 22 प्रतिशत की तेजी केवल 2 कारोबारी दिनों में देखने को मिली है। बीएसई सेंसेक्स में कंपनी के शेयर करीब 5 फीसदी की बढ़त के साथ 153.20 रूपए पर बंद हुए। हालांकि, इस उछाल के बावजूद भी एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमत में 14 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
सेनको गोल्ड
बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद सेनको गोल्ड कंपनी के शेयरों में भी जबरदस्त तेजी देखी गई। निवेशकों ने कंपनी पर भरपूर भरोसा दिखाया है। दो दिनों में कंपनी के शेयरों में 13 प्रतिशत की तेजी आई है। मंगलवार को सेनको गोल्ड के शेयर 2.95 फीसदी चढ़कर 345.65 रुपये पर बंद थे। लेकिन निवेशकों के लिए परेशानी वाली बात ये है कि कंपनी ने पिछले एक साल में केवल एक प्रतिशत का ही रिटर्न दिया है।
बाल गोपाल कमर्शियल
बाल गोपाल कमर्शियल के शेयर मंगलवार को शेयर बाजार के बंद होने के समय पर 3 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 164.05 रुपए पर पहुंच गया। बिते दो कारोबारी दिन में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 12 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। साथ ही बीते एक साल में कंपनी के शेयरों में 30.20 फीसदी की बढ़त देखी गई है।
यह भी पढ़ें- गन्ने की कीमतों में भारी उछाल से सेमीकंडक्टर पर मेगा प्लान तक…मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
इमामी रियल्टी
इमामी रियल्टी कंपनी उन पांच कांपनियों में से एक है जिसे बंगाल में सत्ता परिवर्तन का फायदा मिलते देखा गया। कंपनी के शेयर 5 फीसदी चढ़कर बीएसई पर 100.32 रुपए के स्तर पर पहुंच गए हैं। दो दिनों में इसके स्टॉक में 10 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है। हालांकि, कंपनी के शेयरों में बिते एक साल में 7.84 फीसदी की गिरावट आई है।
