Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने बोला मोदी सरकार पर हमला, वित्त मंत्री की चुप्पी पर उठाएं सवाल

कर्नाटक की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष शिवकुमार ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधने के लिए राज्य के भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों पर हमला बोला है। उन्होंने उत्तर प्रदेश और बिहार को ज्यादा धन दिया है।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Oct 12, 2024 | 04:01 PM

डी. के. शिवकुमार (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

बेंगलुरु : कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने शनिवार को मोदी सरकार पर जमकर हमला किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र ने कर्नाटक राज्य के साथ अन्याय किया है। केंद्र सरकार ने कर हस्तांतरण में राज्य को कम धनराशि आवंटित होने की बात कही है। साथ ही उन्होंने ये भी आरोप लगाया है कि राज्य की कांग्रेस सरकार इसके खिलाफ लड़ेगी।

कर्नाटक की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष शिवकुमार ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधने के लिए राज्य के भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों पर हमला बोला और इसे ‘‘शर्मनाक” करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने उत्तर प्रदेश और बिहार को ज्यादा धन दिया है। हमें आंध्र प्रदेश से भी कम दिया गया, जो कर में ज्यादा योगदान नहीं करता है। हम आने वाले समय में इसके खिलाफ लड़ेंगे और विरोध करेंगे।”

वित्त मंत्री की चुप्पी

शिवकुमार ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘ हम अपने कर, अपने अधिकार के लिए लड़ने के लिए एक कार्यक्रम तैयार करेंगे।” उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों ने आवाज क्यों नहीं उठाई? ​​वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित राज्य से 5 केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद, वे चुप हैं, जबकि राज्य के साथ अन्याय हो रहा है। यह शर्मनाक है।”

सम्बंधित ख़बरें

Budget 2026 Date Final: संडे या मंडे, कब पेश होगा बजट? सरकार ने तारीख पर लगाई मुहर, नोट कर लें टाइम

Union Budget 2026: बजट पर बड़ा फैसला आज, इस बार रविवार को जारी होगा या बदलेगी परंपरा?

बेंगलुरू में धार्मिक जुलूस पर पथराव…समुदाय विशेष के 4 युवकों ने मारे पत्थर, घटना के बाद मचा बवाल!

Budget 2026: इनकम टैक्स को लेकर बड़ा संकेत, मीडिल क्लास पर ये बड़ा दांव खेल सकती है मोदी सरकार

विरोध में होने दें शामिल

भाजपा ने राज्यों की जनसंख्या को करों के हस्तांतरण के लिए मानदंड के रूप में इस्तेमाल किए जाने तथा मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन यानी संप्रग सरकार के कार्यकाल से संबंधित आंकड़ों का हवाला दिया है। इस बारे में पूछे जाने पर शिवकुमार ने कहा, ‘‘आइए विधानसभा में इन सब पर चर्चा करें, अभी उन्हें हमारे साथ विरोध में शामिल होने दें।”

ये भी पढ़ें :-  जल्द शुरू होगा पीएम गतिशक्ति प्रोजेक्ट, 15.39 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है बजट

इतनी कीमत का हुआ टैक्स ट्रांसफर

केंद्र सरकार ने गुरूवार को राज्य सरकारों को 1,78,173 करोड़ रुपये का टैक्स ट्रांसफर किया, जिसमें अक्टूबर 2024 के लिए देय नियमित किस्त के अलावा 89,086.50 करोड़ रुपये की एक अग्रिम किस्त भी शामिल है। अक्टूबर 2024 के लिए सेंट्रल टैक्स और शुल्कों की शुद्ध आय के राज्यवार वितरण में कर्नाटक को 6,498 करोड़ रुपये मिले।

विधानसभा में चर्चा

राज्य सरकार द्वारा दशहरे पर दिये गए विज्ञापनों में इस्तेमाल किए गए ‘‘बुरी ताकतों” शब्द की विपक्ष ने आलोचना की है। इस बारे में पूछे जाने पर शिवकुमार ने कहा, ‘‘हमने जो देखा है और जो जानकारी हमारे पास है, उसके आधार पर हमने लोगों के सामने अपनी भावनाएं व्यक्त करने की कोशिश की है। मैं अभी इतना ही कह सकता हूं। बाकी बातें विधानसभा में चर्चा करेंगे।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Karnataka deputy chief minister d k shivkumar attacked the modi government

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 12, 2024 | 04:01 PM

Topics:  

  • Karnataka
  • Nirmala Sitharaman

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.