टेस्ला पावर इंडिया में निकली बंपर भर्तियां, 2 हजार से ज्यादा लोग उठा सकते है मौके का फायदा
- Written By: अक्सा अंसारी
मुंबई: बैटरी बनाने वाली कंपनी टेस्ला पावर इंडिया (Tesla Power India) अपनी विस्तार योजनाओं के तहत विभिन्न क्षेत्रों में 2,000 से अधिक कर्मचारियों की भर्ती (Job Recruitment) करने की योजना बना रही है।
कंपनी ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि इस भर्ती अभियान में इंजीनियरिंग, परिचालन, बिक्री, विपणन एवं समर्थन कार्यों से जुड़े पद शामिल होंगे। इससे युवाओं के लिए नौकरी के पर्याप्त अवसर उपलब्ध होंगे। टिकाऊ ऊर्जा भंडारण समाधान प्रदाता ने हाल ही में पुरानी बैटरी की मरम्मत कर बेचने के लिए अपना बैटरी ब्रांड ‘रीस्टोर’ भी पेश किया है। इसकी योजना वर्ष 2026 तक देशभर में रीस्टोर ब्रांड के 5,000 स्टोर खोलने की है।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
MP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
टेस्ला पावर इंडिया के प्रबंध निदेशक कविंदर खुराना ने कहा, ‘‘भारत में कारोबार विस्तार जारी रखने के क्रम में हम नवाचार के जरिये टिकाऊ लक्ष्य पाने में प्रतिभाशाली व्यक्तियों की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानते हैं। हम अपनी टीम में नई प्रतिभाओं का स्वागत करने और मिशन को आगे बढ़ाने में उनके योगदान का लाभ उठाने के लिए उत्साहित हैं।
(एजेंसी)
