- Hindi News »
- Business »
- Jio Platforms Amd Cisco Nokia Join Hands To Create Open Telecom Ai Platform
OpenAI : OpenAI प्लेटफॉर्म के लिए साथ आयी ये कंपनियां, जियो बना पहला ग्राहक
बयान में कहा गया है कि एआई प्लेटफॉर्म एक बड़े भाषा मॉडल यानी एआई सर्च इंजन से स्वतंत्र होगा और अपनी कार्यक्षमता और क्षमताओं को अनुकूलित करने के लिए एक खुले एप्लिकेशन इंटरफेस को यूज करेगा।
- Written By: अपूर्वा नायक

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने स्वामित्व वाली टेक्नोलॉजी कंपनियों एएमडी, नोकिया और सिस्को के साथ में मिलकर एक ओपना टेलीकॉम आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस प्लेटफॉर्म बनाया है, जिससे टेक्नोलॉजी कॉस्ट को कम करने के साथ-साथ नेटवर्क सिक्योरिटी और एफिऐनशी को बढ़ाने की उम्मीद है।
मंगलवार को एक ज्वाइंट सेटेटमेंट में कहा गया कि मल्टी-डोमेन इंटेलिजेंस फ्रेमवर्क नेटवर्क संचालन की हर लेयर में कृत्रिम मेधा यानी एआई और स्वचालन को एकीकृत करेगा। रिलायंस जियो के ग्रुप मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ मैथ्यू ओमेन ने बयान में कहा है कि एएमडी, सिस्को और नोकिया के सहयोग से जियो ओपन टेलीकॉम एआई प्लेटफॉर्म को आगे बढ़ा रहा है ताकि नेटवर्क को सेल्फ कस्टमाइज्ड, कस्टमर अवेयर इकोसिस्टम में बदल दिया जा सके।
उन्होंने कहा है कि यह पहल ऑटोमेशन से कहीं आगे एआई-संचालित, ऑटोनोमस नेटवर्क को सक्षम करने के बारे में है जो वास्तविक समय में अनुकूलन करते हैं, उपयोगकर्ता अनुभव को बढ़ाते हैं, और डिजिटल इकोसिस्टम में नई सर्विस और रेवेन्यू के अवसर पैदा करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
AI से नौकरियां खत्म होंगी या मिलेंगी? CEA अनंत नागेश्वरन की चेतावनी, बोले- वक्त रहते संभल जाओ; वरना…
दिल्ली से दुनिया तक गूंजा AI का बिगुल, PM मोदी ने किया India AI Impact Expo 2026 का उद्घाटन
DA Hike: होली से पहले सरकार खोलेगी खजाना! केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा महंगाई भत्ते का गिफ्ट
31 दिसंबर 2025 से पहले हुए रिटायर…तो नहीं बढ़ेगी पेंशन, क्या है इस दावे की असलियत? 8वें वेतन पर बड़ा अपडेट
बयान में कहा गया है कि एआई प्लेटफॉर्म एक बड़े भाषा मॉडल यानी एआई सर्च इंजन से स्वतंत्र होगा और अपनी कार्यक्षमता और क्षमताओं को अनुकूलित करने के लिए एक खुले एप्लिकेशन इंटरफेस को यूज करेगा। नोकिया के अध्यक्ष और सीईओ पेक्का लुंडमार्क ने कहा कि कंपनी के पास कोर, फिक्स्ड ब्रॉडबैंड, आरएएन, आईपी और ऑप्टिकल ट्रांसपोर्ट सहित कई डोमेन में विश्वसनीय टेक्नोलॉजी नेतृत्व है।
जियो प्लेटफॉर्म्स, एएमडी, सिस्को और नोकिया द्वारा नियोजित नए ओपन टेलीकॉम एआई प्लेटफॉर्म का निर्माण जियो को पहला ग्राहक बनाकर किया जाएगा, जिससे व्यापक वैश्विक सेवा प्रदाता उद्योग के लिए एक अनुकरणीय संदर्भ वास्तुकला और तैनाती योग्य समाधान तैयार होगा।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
टेलीकॉम एआई प्लेटफॉर्म बेहतर प्रदर्शन, सुरक्षा, ऑपरेटिंग एफिशिऐंसी, स्वचालन और बेहतर कस्टमर सपोर्ट देगा। यह सब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की अपार शक्ति के माध्यम से होगा। मुझे गर्व है कि नोकिया इस काम में योगदान दे रहा है। एएमडी, सिस्को, जेपीएल और नोकिया द्वारा बनाया जाने वाला नया ओपन टेलीकॉम एआई प्लेटफॉर्म की शुरूआत जियो नेटवर्क से की जाएगी यानी जियो इस नए प्लेटफॉर्म का पहला यूजर होगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Jio platforms amd cisco nokia join hands to create open telecom ai platform
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
17 फरवरी को जन्मे लोग के लिए नया साल ला रहा है बड़ी कामयाबी! लेकिन इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान
Feb 17, 2026 | 05:09 AMAaj Ka Rashifal 17 February: मकर राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान, जानें मेष से मीन तक अपनी किस्मत का हाल!
Feb 17, 2026 | 12:05 AMइसे कहते हैं गजब की फील्डिंग…पथुम निसंका ने बाउंड्री पर चीते जैसी फुर्ती से लपका जबरदस्त कैच, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 11:54 PMT20 विश्वकप 2026 में पथुम निसांका का जलवा, जड़ा टूर्नामेंट का पहला शतक, एक साथ बनाए ये दो बड़े रिकॉर्ड
Feb 16, 2026 | 11:40 PMपितरों को प्रसन्न करने का विशेष अवसर है फाल्गुन अमावस्या, इस विधि से करें तर्पण, सुख-समृद्धि के बनेंगे योग
Feb 16, 2026 | 11:26 PMकल साल का पहला सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ना करें ये गलती!
Feb 16, 2026 | 11:05 PMAUS vs SL: पथुम निसंका ऐतिहासिक शतक, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में मारी एंट्री
Feb 16, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














