Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Saving Account : RBI का रेपो रेट घटने के बाद अब सेविंग्स अकाउंट पर मिलेगा इतना ब्याज, जानें कौन सा बैंक दे रहा है कितना इंटरेस्ट

एसबीआई बैंक के द्वारा 10 करोड़ रुपये तक की सेविंग्स पर 2.70 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। साथ ही 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की सेविंग पर 3.00 प्रतिशत तक का ब्याज मिलेगा, जो कि 15 अक्टूबर 2022 से प्रभावी होगा।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Feb 13, 2025 | 09:34 PM

सेविंग्स अकाउंट (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई ने इस महीने की 7 तारीख को हुई मौद्रिक नीति समीक्षा यानी एमपीसी में रेपो रेट की दर में 25 बेसिक प्वाइंट की कटौती का ऐलान किया था। इस घोषणा के बाद आरबीआई का रेपो रेट 6.50 प्रतिशत से घटकर 6.25 प्रतिशत हो गया है। साल 2020 के बाद पहली बार रेपो रेट में कटौती की गई है। दरअसल रेपो रेट वो ब्याज दर है, जिस पर कमर्शियल बैंकों को अलग अलग कोलैटरल पर फंड उधार देने की परमिशन देता है। रेपो रेट कम होता है, तो इंटरेस्ट रेट में भी कमी आती है। जिसके कारण लोन पर ब्याज दर कम हो जाती है। आज हम आपको सेविंग्स अकाउंट पर कुछ बड़े बैंकों के ब्याज दर पर बात करेंगे।

सेविंग्स अकाउंट पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का ब्याज दर

एसबीआई बैंक के द्वारा 10 करोड़ रुपये तक की सेविंग्स पर 2.70 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। साथ ही 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की सेविंग पर 3.00 प्रतिशत तक का ब्याज मिलेगा, जो कि 15 अक्टूबर 2022 से प्रभावी होगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा का सेविंग्स अकाउंट पर ब्याज दर

बैंक ऑफ बड़ौदा सेविंग्स अकाउंट पर 2.75 प्रतिशत से 4.10 प्रतिशत की दर पर ब्याज दे रहा है। 1 लाख रुपये से 50 करोड़ रुपये की सेविंग अमाउंट पर 3.00 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। 200 करोड़ रुपये से 500 करोड़ रुपये की सेविंग अमाउंट पर 3.05 प्रतिशत ब्याज मिल सकता है। साथ ही 500 करोड़ रुपये से 1,000 करोड़ रुपये की सेविंग अमाउंट पर 4.10 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। इसे 27 फरवरी 2024 से प्रभावी रुप से लागू किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

Airtel Payments Bank को RBI का झटका, बैंकिंग नियमों में लापरवाही पड़ी महंगी; ₹31.80 लाख का लगा जुर्माना

1 अप्रैल से बदल जाएगा UPI और कार्ड पेमेंट का तरीका! टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य; जानें अब कैसे होगा लेनदेन

भंडारा के बैंकों का ‘रिपोर्ट कार्ड’: सेंट्रल बैंक 128% के साथ ‘टॉपर’, यूको बैंक 15% पर फेल!

65 हजार लोग, 109 गांव और सिर्फ एक कैश काउंटर, मारेगांव में SBI की बड़ी लापरवाही उजागर! पानी तक की सुविधा नहीं

पंजाब नेशनल बैंक का सेविंग्स अकाउंट पर इंटरेस्ट रेट

आपको बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक यानी पीएनबी 10 लाख रुपये से कम के बैलेंस पर 2.70 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। 10 लाख रुपये से 100 करोड़ रुपये के बैलेंस पर 2.75 ब्याज दे रहा है। साथ ही 100 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा के बैलेंस पर 3.00 प्रतिशत की सेविंग अमाउंट पर 3.00 प्रतिशत ब्याज दिया जा सकता है। ये ब्याज दर 1 जनवरी 2023 से प्रभावी रुप से लागू हो सकती है।

Interest rate on saving account after rbi repo rate cut off

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 13, 2025 | 09:34 PM

Topics:  

  • RBI
  • Repo Rate
  • SBI

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.