Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उद्योग जगत में छाया मातम, जाने किस इंडस्ट्री चेंबर ने दी रतन टाटा को श्रद्धांजलि

इंडस्ट्री चेंबर फिक्की ने भी उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक जताया है। फिक्की के अध्यक्ष अनीश शाह ने कहा है कि फिक्की रतन टाटा को न केवल एक सफल कारोबारी के रूप में, बल्कि एक आदर्श व्यक्ति के रूप में भी याद करता है।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Oct 10, 2024 | 01:48 PM

रतन टाटा (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के निधन से पूरे देश और उद्योग जगत में मातम छाया हुआ है। इसी कड़ी में इंडस्ट्री चेंबर फिक्की ने भी उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर भी शोक व्यक्त किया है। इस उद्योग मंडल ने रतन टाटा को एक आदर्श व्यक्तित्व बताया है, जिन्होंने नैतिक पूंजीवाद के अपने नजरिए से इंडस्ट्रियलिस्ट की कई पीढ़ियों को प्रोत्साहित किया है।

फिक्की के अध्यक्ष अनीश शाह ने कहा, ‘‘ फिक्की रतन टाटा को न केवल एक सफल कारोबारी के रूप में, बल्कि एक आदर्श व्यक्ति के रूप में भी याद करता है, जिन्होंने ईमानदारी, विनम्रता तथा सामाजिक जिम्मेदारी के मूल्यों को अपनाया।”

ये भी पढ़ें :- निवेशकों ने कुछ इस तरह दी रतन टाटा को श्रद्धांजलि, जानिए बड़ी हस्तियों ने क्या कहा

सम्बंधित ख़बरें

1 लाख की कार का सपना क्यों टूटा? रतन टाटा की Tata Nano कहां चूक गई

हैदराबाद में सड़क का नाम होगा डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू, रतन टाटा और गूगल भी होगा रोड का नाम

Simone Tata: रतन टाटा की सौतली मां का निधन, इस ब्रांड की नींव रख साकार किया था नेहरू का सपना

Ratan Tata: रतन टाटा की अधूरी मोहब्बत, चीन-भारत युद्ध ने तोड़ दी शादी की डोर; जानें पूरी कहानी

ब्रांड इक्विटी में अहम योगदान

इसी तरह भारतीय वाणिज्य एंव उद्योग मंडल यानी एसोचैम ने रतन टाटा को एक प्रतिष्ठित व्यक्ति बताया, जिनका प्रभाव भारतीय इंडस्ट्रियल वर्ल्ड से परे फैला है। एसोचैम के महासचिव दीपक सूद ने कहा, ‘‘ टाटा ने न केवल विविधतापूर्ण टाटा समूह को दुनिया के कई देशों में पहुंचाया, बल्कि इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, स्टील तथा हॉस्पिटेलिटी सहित विभिन्न सेक्टर में ग्लोबल परिदृश्य पर भारत की ब्रांड इक्विटी में भी अहम योगदान दिया। ”

कॉर्पोरेट प्रशासन के हाई स्टैंडर्ड को बनाए रखा

उन्होंने कहा, ‘‘ उनका जीवन भारत के इंडस्ट्रियलिस्ट के लिए ग्लोबल लेवल पर सोचने और आगे बढ़ने, बेदाग प्रतिष्ठा तथा कॉर्पोरेट प्रशासन के हाई स्टैंडर्ड को बनाए रखने के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।” टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन नवल टाटा ने बुधवार रात साढ़े 11 बजे दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 86 वर्ष के थे।

हुंडई मोटर के एमडी का बयान

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर यानी एमडी उन्सू किम ने गुरूवार को कहा कि दिवंगत रतन टाटा के दूरदर्शी नेतृत्व और योगदान ने हाई स्टैंडर्ड इंडियन इंडस्ट्री वर्ल्ड के लिए स्थायी विरासत छोड़ी है। टाटा संस के मानद चेयरमैन के निधन पर अपने शोक संदेश में किम ने कहा, ‘‘ हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड रतन टाटा के निधन से बेहद दुखी हैं।” उन्होंने कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व और इंडियन इंडस्ट्री के लिए योगदान ने स्थायी विरासत छोड़ी है। किम ने कहा, ‘‘ उनके परिवार और टाटा समूह के प्रति हमारी संवेदनाएं।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Industry chamber ficci statement on ratan tata death

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 10, 2024 | 01:48 PM

Topics:  

  • Ratan Tata

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.