दिखावे की झूठी शान के लिए कर्ज में डूब रहा भारत का मिडिल क्लास वर्ग
एक निजी संस्था के सर्वे में ये भी बात सामने आयी है कि देश की कुछ चुनिंदा मेट्रो सिटीज में रह रहे कुछ ही लोग बिना कर्ज के जीवन जी रहे है। साथ ही इस रिपोर्ट से ये भी पता चला है कि महिलाएं भी कर्ज के मामले में पीछे नहीं हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
लोन (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : भारत के नौकरीपेशा वर्ग को लेकर एक अनूठा आंकड़ा सामने आया है। जिसके अनुसार पता चला है कि भारत में नौकरी करने वाले लोग अब पहले के मुकाबले ज्यादा कर्ज में डूब रहे हैं। बीते 2 साल में कर्ज लेने वालों का ये आंकड़ा और भी ज्यादा बढ़ गया है। एक सर्वे रिपोर्ट में ये बात सामने आयी है कि ज्यादातर नौकरी करने वाले लोगों के ऊपर तकरीबन 25 लाख रुपये तक का कर्ज है। इस आंकड़े में पिछले साल के मुकाबले और भी ज्यादा वृद्धि हुई है।
इस सर्वे रिपोर्ट में ये भी बात सामने आयी है कि देश की कुछ चुनिंदा मेट्रो सिटीज में रह रहे कुछ ही लोग बिना कर्ज के जीवन जी रहे है। इसके अलावा इस रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि नौकरी करने वाली महिलाएं भी कर्ज के बोझ तले डूबी हुई है, उनपर भी होम लोन का बोझ है।
केवल इतने प्रतिशत कर्जमुक्त
एक निजी संस्था के सर्वे के अनुसार, नौकरी करने वाले कुल 13.4 प्रतिशत लोग ही आज की तारीख में कर्जमुक्त जीवन जी रहे हैं। साल 2019 में ये आंकड़ा करीब 19 फीसदी हुआ करता था। सर्वे के अनुसार पता चला है कि पिछले 2 सालों में नौकरी करने वाले लोगों ने किसी न किसी प्रकार का कर्ज लिया है। नौकरीपेशा लोगों ने सबसे ज्यादा लोन 25 लाख तक की राशि के लिए हैं। इस राशि का लोन लेने वालों की संख्या का आंकड़ा कुल 91.2 फीसदी हैं। पिछले साल यही आंकड़ा 88 फीसदी हुआ करता था। इस सर्वे में 22 से 45 साल की आयु वाले लोगों से सवाल किए गए थे। इस सर्वे में 6 मेट्रो सिटीज और 18 टियर 2 शहरों के लोगों को शामिल किया गया था। जिसमें से 40 प्रतिशत संख्या महिलाओं की थी। सर्वे में शामिल इन लोगों की सैलरी कम से कम 30,000 रुपये थी।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
IPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
कोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
ये भी पढ़ें :- वोकल फॉर लोकल का छाया मैजिक, सोने चांदी की जमकर हुई खरीदारी
इंटरनेशनल ट्रेवल के लिए भी ले रहे हैं लोन
इस सर्वे में एक और बात का खुलासा हुआ है कि नौकरीपेशा लोग ही सबसे ज्यादा लोन और क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधाओं का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे लोगों को डिजिटल ट्रांसेक्शन के बारे में भी अच्छा खासा अनुभव होता है। साथ ही ऐसे लोग ऑनलाइन खरीदारी भी ज्यादा करते हैं। इस सर्वे से ये बात भी सामने आयी है कि मौजूदा वर्कफोर्स में शामिल 22 से 27 साल के युवाओं को भी टेक्नोलॉजी का अच्छा अनुभव होता है। इस सर्वे से ये बात भी सामने आयी है कि लोग घर और कार के अलावा सबसे ज्यादा लोन इंटरनेशनल ट्रेवल के लिए भी ले रहे हैं।
