Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दीपावली से भारतीय शेयर बाजार पहले 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर बंद, निवेशकों ने की जमकर खरीदारी

Indian Share Market शुक्रवार को 52-सप्ताह के नए उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 83,952.19 पर और निफ्टी 25,709.85 पर पहुंचा। उपभोग केंद्रित शेयरों (FMCG) की मजबूती के कारण बाजार में तेजी बनी रही।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Oct 31, 2025 | 05:09 PM

भारतीय शेयर बाजार (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में दीपावली से पहले 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 484.53 अंक या 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,952.19 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 124.55 अंक या 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,709.85 पर था।

भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को 52-सप्ताह का नया रिकॉर्ड बनाया। कारोबार की शुरुआत हरे निशान में हुई थी। सुबह करीब 9.46 बजे, सेंसेक्स 100.42 अंक या 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,568.08 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 19.95 अंक या 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,605.25 पर कारोबार कर रहा था। सत्र के दौरान सेंसेक्स ने 84,099.53 का स्तर और निफ्टी ने 25,781.50 का स्तर छुआ, जो कि 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर था।

तेजी का खास कारण क्या रहा?

बाजार की इस तेजी का मुख्य कारण उपभोग केंद्रित शेयरों में मजबूती बने रहना था। निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स 1.37 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ, जिसने बाजार की तेजी का नेतृत्व किया। अन्य तेजी वाले इंडेक्स में निफ्टी ऑटो (0.66 प्रतिशत), निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (0.57 प्रतिशत), निफ्टी प्राइवेट बैंक (0.37 प्रतिशत) और निफ्टी इन्फ्रा (0.36 प्रतिशत) शामिल थे।

सम्बंधित ख़बरें

बढ़ता लालच! ग्रीन एनर्जी सेक्टर का सबसे महंगा IPO, क्लीन मैक्स का मूल्य 10 हजार रुपये प्रति शेयर

दलाल स्ट्रीट पर लौटी रौनक, शुरुआती गिरावट के बाद ‘रॉकेट’ बना बाजार; 317 अंक उछलकर बंद हुआ सेंसेक्स

Share Market: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 25400 के नीचे

Share Market: शेयर बाजार में त्राहिमाम! 1236 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स; निफ्टी में 365 अंकों की गिरावट

आईटी सेक्टर दबाव में

हालांकि, इस मजबूती के विपरीत, आईटी सेक्टर दबाव में रहा। निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके अलावा, निफ्टी पीएसयू बैंक (0.65 प्रतिशत), निफ्टी मेटल (0.85 प्रतिशत) और निफ्टी एनर्जी (0.21 प्रतिशत) भी गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स पैक में एशियन पेंट्स, एमएंडएम, भारती एयरटेल, आईटीसी, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, मारुति सुजुकी, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और बीईएल टॉप गेनर्स थे। वहीं, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, इटरनल (जोमैटो), टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, पावर ग्रिड और एलएंडटी टॉप लूजर्स की सूची में रहे।

यह भी पढ़ें: “थोड़ा रुकिए, फैसला सुनाकर रिटायर होऊंगा”, तमिलनाडु मामले पर CJI गवई ने AM सिंघवी से ऐसा क्यों कहा?

लार्जकैप में बढ़त, मिडकैप और स्मॉलकैप में गिरावट

हालांकि लार्जकैप में बढ़त रही, लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप में गिरावट देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.57 प्रतशित की गिरावट के साथ 58,902.25 पर और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,122.40 पर था। वैश्विक आर्थिक व्यवधानों, जैसे बढ़ते व्यापार युद्ध और धीमे आर्थिक आंकड़ों, ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है, जिसके कारण वे सोने को वरीयता दे रहे हैं, जिसने एक नया सर्वकालिक उच्च स्तर छू लिया है।

Indian stock markets closed at 52 week highs ahead of diwali with investors buying heavily

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 17, 2025 | 04:49 PM

Topics:  

  • Indian Share Market
  • Share Market
  • Share Market Today

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.