-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Indian Share Market Update For 4 August 2025
शेयर मार्केट के लिए शुभ रहा सोमवार, हरे निशान के साथ हुई शुरुआत
- Written By: अपूर्वा नायक
आज Indian Share Market में तेजी के संकेत मिल रहे हैं। सोमवार के कारोबारी दिन पर बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में ही उछाल देखने के लिए मिला है। इससे निवेशकों में खुशी की लहर हैं।

शेयर बाजार
Share Market Update: हफ्ते का पहला कारोबारी दिन यानी सोमवार शेयर मार्केट से कुछ अच्छे संकेत लेकर आया है। आज के प्री ओपनिंग सेशन में बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान के साथ ओपन हुए हैं। आज सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल देखने के लिए मिल सकता है।
आज के प्री ओपनिंग सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 142.84 अंकों की बढ़त के साथ 80,742.75 अंक पर खुला है। साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 54.10 अंकों के उछाल के साथ 24,619.45 अंक के स्तर पर ओपन हुआ है। सुबह 9:40 बजे BSE का Sensex 192 अंक या 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 80,804 और NSE का Nifty 82 अंक या 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,648 पर था।
प्री ओपनिंग सेशन में इस कंपनियों के शेयरों ने मारी बाजी
बजाज फिनसर्व
टाटा स्टील
बीईएल
अडानी पोर्ट्स
हिंदुस्तान यूनिलीवर
ट्रेंट
एशियन पेंट्स
अल्ट्राटेक सीमेंट
सम्बंधित ख़बरें
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
इन 5 शेयरों में चल रहा था ‘पंप एंड डंप’ का गंदा खेल, SEBI ने पकड़ा ₹143 करोड़ का घोटाला; 221 पर ट्रेड से रोक
Share Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Share Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, 337 अंक उछला सेंसेक्स; आईटी शेयरों में बंपर तेजी
इन शेयरों को हो सकता है नुकसान
कोटक बैंक
पावरग्रिड
आईसीआईसीआई बैंक
एचसीएल टेक
टेक महिंद्रा
इटरनल
आईएनएफवाई
ये भी पढ़ें :- फास्ट पेमेंट में भारत का बजा डंका, जुलाई में UPI ट्रांसेक्शन 19 अरब के पार
मार्केट में आयी तेजी के पीछे क्या कारण है?
मार्केट में आयी इस तेजी के पीछे का कारण ऑटो शेयरों को बताया जा रहा है। ओपनिंग सेशन में निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.29 प्रतिशत ऊपर था। इसके अलावा रियल्टी, मीडिया, पीएसयू बैंक, रियल्टी, मेटल, इन्फ्रा और कमोडिटीज हरे निशान में थे। फार्मा, एनर्जी, आईटी और प्राइवेट बैंक लाल निशान में थे।
लार्जकैप के मुकाबले में मिडकैप और स्मॉलकैप में सपाट कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 4 अंक की मामूली गिरावट के साथ 56,635 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 16 अंक की कमजोरी के साथ 17,652 पर था।
कैसा रहा एशियाई बाजार का रुझान
एशियाई बाजारों में रुझान मिले-जुले रहे। चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.23 फीसदी, हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स में 0.50 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.77 फीसदी की बढ़त हुई। जापान के निक्केई 225 में सुबह के समय 1.63 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
कैसा रहा बिकवाली का सिलसिला
विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FII ने 1 अगस्त को लगातार दसवें सत्र में अपनी बिकवाली का सिलसिला जारी रखा और 3,366 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DII ने लगातार 20वें दिन अपनी खरीदारी जारी रखी और उसी दिन 3,186 करोड़ रुपए का निवेश किया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Indian share market update for 4 august 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMइंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMसाकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
Jul 02, 2026 | 06:27 PMगुलाबी मीनाकारी से चमकी काशी की पहचान, लाखों के चेस सेट की विदेशों में जबरदस्त डिमांड
Jul 02, 2026 | 06:26 PMमुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
Jul 02, 2026 | 06:25 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














