Share Market Today: त्योहारों से पहले शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,364 अंक उछला, निफ्टी 24,334 पार

Stock Market Rise: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत हुई। बीएसई सेंसेक्स 1,364 अंक चढ़कर 78,665 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 374 अंकों की बढ़त के साथ 24,334 के पार पहुंच गया।
share market
शेयर बाजार में भारी उछाल(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Share Market Today: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने शानदार शुरुआत की। कारोबार शुरू होते ही दलाल स्ट्रीट पर तेजी देखने को मिली और सेंसेक्स तथा निफ्टी दोनों इंडेक्स मजबूती के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,400 अंकों के करीब उछला, जबकि निफ्टी 50 में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।

BSE सेंसेक्स 1,364.35 अंक यानी 1.76 फीसदी की तेजी के साथ 78,665.75 के स्तर पर खुला। वहीं, NSE निफ्टी 50 ने 374 अंकों यानी 1.56 फीसदी की बढ़त के साथ 24,334.60 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की।

वित्तीय शेयरों में सबसे अधिक तेजी 

सेक्टोरल आधार पर वित्तीय शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही। निफ्टी प्राइवेट बैंक सूचकांक 2 प्रतिशत से अधिक चढ़ गया। रियल्टी सेक्टर भी मजबूत रहा और निफ्टी रियल्टी में 1.86 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

इसके अलावा सीमेंट, ऑटो, आईटी, ऑयल एंड गैस और पीएसयू बैंक शेयरों में भी 1.8 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली। इसके साथ ही, एफएमसीजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मेटल, मीडिया और केमिकल सेक्टर के शेयर भी हरे निशान में कारोबार करते दिखाई दिए और इनमें 1 से 1.5 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई।

share market
Gold-Silver Rate: धनतेरस से पहले उछाले सोने-चांदी के दाम, गोल्ड 4800 रुपये महंगा, सिल्वर ₹1.93 लाख के पार

निफ्टी दे रहा मजबूती के संकेत

बाजार विशेषज्ञों ने बताया कि निफ्टी अभी भी अपने 200-दिवसीय एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (ईएमए) 23,904 के ऊपर बना हुआ है, जो तकनीकी रूप से एक मजबूत तेजी का संकेत है। आरएसआई बढ़कर 68.55 पर पहुंच गया है, जो बाजार में मजबूत गति को दर्शाता है, हालांकि निकट अवधि में मुनाफावसूली की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विश्लेषकों के मुताबिक, निफ्टी के लिए 24,000 से 24,200 का स्तर निकटतम समर्थन (सपोर्ट) क्षेत्र है, जबकि 24,500 से 24,700 का दायरा महत्वपूर्ण प्रतिरोध (रेजिस्टेंस) क्षेत्र माना जा रहा है।

FII की खरीदारी से बाजार को मिला मजबूत सहारा

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार खरीदारी भी बाजार को समर्थन दे रही है। बुधवार को एफआईआई ने लगातार चौथे कारोबारी सत्र में खरीदारी जारी रखते हुए 7,284 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इसके विपरीत घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) लगातार चौथे दिन शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने 3,712 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी, डॉव जोन्स 3% उछला 

वैश्विक बाजारों में भी मजबूत तेजी देखने को मिली। अमेरिकी शेयर बाजार में डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 3 प्रतिशत से अधिक उछल गया, जो चार दशकों में मध्यावधि चुनावों के बाद का सबसे मजबूत प्रदर्शन माना जा रहा है। वहीं एसएंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट में भी 1.4 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई। निवेशकों ने अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों में डेमोक्रेटिक पार्टी की स्पष्ट जीत के बाद राजनीतिक अनिश्चितता कम होने पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

share market
दीपावली से पहले जनता की जेब में बड़ी सेंध, अमूल ने घी 40 और मक्खन के दाम में की 30 रुपए की बढ़ोत्तरी

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से राहत

ऊर्जा बाजार में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला। ब्रेंट क्रूड लगभग 10 प्रतिशत गिरकर 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बंद हुआ। वहीं अमेरिकी 10-वर्षीय ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड घटकर करीब 4.89 प्रतिशत पर आ गई, जिससे दुनिया भर के जोखिमपूर्ण परिसंपत्ति वर्गों को समर्थन मिला। -एजेंसी इनपुट के साथ