Share Market: दिवाली से पहले रॉकेट बना शेयर बाजार, 1,225 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स; निफ्टी में भी तेज उछाल

Share Market: दिवाली से पहले भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। जहां सेंसेक्स 1,225 अंक उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 370 अंक की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंचा।
share market closing update
शेयर बाजार(सोर्स- AI जेनरेटेड इमेज)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र मजबूती देखी गई।

  • दिन के अंत में सेंसेक्स 1,225.07 अंक की तेजी के साथ 76,917.85 पर बंद हुआ।

  • बाजार में तेजी को सहारा एफएमसीजी, रियल्टी और खपत से जुड़े शेयरों ने दिया।

Share Market Closing Update 3 November 2026: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र मजबूती देखी गई। दिन के अंत में सेंसेक्स 1,225.07 अंक या 1.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,917.85 और निफ्टी 370.05 अंक या 1.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,810.85 पर बंद हुआ।

बाजार में तेजी को सहारा एफएमसीजी, रियल्टी और खपत से जुड़े शेयरों ने दिया। इसके चलते सूचकांकों में निफ्टी एफएमसीजी 3.65 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 2.33 प्रतिशत और निफ्टी कंजप्शन 2.29 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर्स थे।

मिडकैप और स्मॉलकैप में तेज उछाल

इसके अलावा, निफ्टी प्राइवेट बैंक 1.98 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 1.84 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो 1.71 प्रतिशत, निफ्टी सर्विसेज 1.33 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया डिफेंस 1.33 प्रतिशत, निफ्टी इन्फ्रा 1.10 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस 0.84 प्रतिशत की तेजी के साथ सबसे ज्यादा बढ़ने वाले सूचकांकों में शामिल थे। दूसरी तरफ निफ्टी पीएसयू बैंक -1.27 प्रतिशत, निफ्टी मेटल -0.14 प्रतिशत और निफ्टी एनर्जी -0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मजबूती देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 612.85 अंक या 1.06 प्रतिशत की मजबूती के साथ 58,596.25 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 57.55 अंक या 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,652.85 पर था।

share market closing update
Share Market Today: शेयर बाजार में दूसरे दिन भी तूफानी तेजी, सेंसेक्स 728 अंक उछला; निफ्टी भी 23,600 के पार

शेयर बाजार को लेकर एक्सपर्ट की राय

जानकारों ने कहा कि भारतीय इक्विटी बाजारों में सुधार का सिलसिला जारी रहा। कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट, अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में कमी और एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशकों) की फिर से बढ़ती दिलचस्पी ने हाल के मैक्रो दबावों को कम किया है। दूसरी तिमाही के मजबूत नतीजों ने घरेलू विकास के नजरिए पर भरोसा और बढ़ाया है।

लंबे समय तक बिकवाली करने के बाद विदेशी निवेशकों की वापसी से बाजार में लिक्विडिटी (नकदी) बढ़ी है, जिससे वित्तीय और उपभोग-आधारित क्षेत्रों की अगुवाई में बाजार में व्यापक भागीदारी देखने को मिली है।

share market closing update
Share Market: हफ्ते के पहले दिन बाजार में हरियाली, 1,233 अंक चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी में 387 अंकों की उछाल

मार्केट की तेजी को लेकर सवाल

विशेषज्ञों के मुताबिक, यह सुधार कितना टिकाऊ होगा, यह कंपनियों के बेहतर नतीजों, एफआईआई के लगातार निवेश, और तेल की कीमतों व वैश्विक यील्ड में नरमी बने रहने पर निर्भर करेगा। इसके अलावा, भू-राजनीतिक घटनाक्रम और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत दिशा भी बाजार के लिए अहम बाहरी कारक बने रहेंगे।