Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया, 47 पैसे टूटकर 87.18 पर हुआ बंद

Dollar vs Rupee: इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में भारतीय रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.60 पर खुला। कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 87.18 के ऊपरी स्तर पर गया।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Aug 01, 2025 | 10:00 PM

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dollar vs Rupee: इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में शुक्रवार को अमेरिकी करेंसी के मुकाबले रुपया 47 पैसे उछलकर 87.18 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका में उम्मीद से कम रोजगार वृद्धि के कारण डॉलर में तेज गिरावट के बाद रुपये में यह तेजी देखी गई। विदेशी मुद्रा व्यापारियों के अनुसार, कच्चे तेल की कम कीमतों और रिजर्व बैंक के संदिग्ध हस्तक्षेप ने स्थानीय मुद्रा को नकारात्मक घरेलू शेयर बाजार और विदेशी संस्थागत निवेशकों की सतत निकासी के दबाव का सामना करने में मदद की।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए शुल्क ने वैश्विक व्यापार परिदृश्य में व्यापक व्यवधान की नई चिंताएं पैदा कर दी हैं। बुधवार को ट्रंप ने भारतीय आयातों पर 25 प्रतिशत शुल्क और रूस से भारत की खरीद को लेकर अतिरिक्त जुर्माना लगाने की घोषणा की। ये शुल्क आज एक अगस्त से लागू होने वाले थे। हालांकि अब इसे आगे बढ़ाकर 7 अगस्त  कर दिया है।

डॉलर के मुकाबले 87.60 पर खुला रुपया

इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में भारतीय रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.60 पर खुला। कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 87.18 के ऊपरी स्तर पर गया। अंत में रुपया 47 पैसे के उछाल के साथ 87.18 पर बंद हुआ। रुपया गुरुवार को अपने सर्वकालिक निचले स्तर से 15 पैसे की बढ़त के साथ 87.65 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

सम्बंधित ख़बरें

OLA सीईओ भाविश अग्रवाल की बढ़ी मुश्किलें! अरेस्ट वारंट जारी, जानें किस मामले में फंस गए ओला के मालिक

AI Impact Summit 2026 में जेप्टो का जलवा: मेहमानों के लिए वेन्यू के अंदर ही बनाया डार्क स्टोर

भारत के जेन-जी का सोने पर भरोसा बढ़ा: म्यूचुअल फंड और क्रिप्टो से ज्यादा सुरक्षित मान रहे युवा

Share Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी लाल निशान पर, IT शेयरों में दिखी तेजी

विश्लेषकों ने क्या कहा?

मिराए एसेट शेयरखान के रिसर्च एनालिस्ट अनुज चौधरी ने कहा कि अमेरिका से मिले-जुले और सकारात्मक आर्थिक आंकड़ों ने डॉलर को सहारा दिया। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और आरबीआई के रिकॉर्ड निम्न स्तर पर हस्तक्षेप की खबरों ने रुपये के शुरुआती नुकसान को कम कर दिया। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 1.02 प्रतिशत घटकर 98.72 रह गया। ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत 2.79 प्रतिशत गिरकर 69.70 डॉलर प्रति बैरल रह गई।

ये भी पढ़ें: अडानी पावर का तिमाही नतीजे जारी, अप्रैल-जून के दौरान 27% बढ़ा मुनाफा

500 अंक से अधिक गिरकर बंद हुआ बाजार

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 585.67 अंक टूटकर 80,599.91 पर बंद हुआ। दूसरी ओर निफ्टी 203.00 अंक गिरकर 24,565.35 पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 3,366.40 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Indian rupee weakens against us dollar falls 47 paise

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2025 | 10:00 PM

Topics:  

  • Business News
  • Dollar vs Rupee
  • Dollars

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.