Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Dollar vs Rupee: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया, 22 पैसे की बढ़त के साथ 87 पर हुआ बंद

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.13 पर खुला और डॉलर के मुकाबले दिन के उच्चस्तर 86.96 तक चला गया। रुपये ने 87.15 के निचले स्तर को भी छुआ और कारोबार के अंत में यह 87 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Mar 13, 2025 | 08:09 PM

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मजबूत वृहद आर्थिक आंकड़ों और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बाद गुरुवार को रुपया 22 पैसे बढ़कर 87 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा अमेरिकी डॉलर सूचकांक में हाल की कमजोरी ने भी स्थानीय मुद्रा को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि हालांकि, घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट और विदेशी पूंजी के निरंतर बहिर्गमन ने तीव्र बढ़त को सीमित कर दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.13 पर खुला और डॉलर के मुकाबले दिन के उच्चस्तर 86.96 तक चला गया। रुपये ने 87.15 के निचले स्तर को भी छुआ और कारोबार के अंत में यह 87 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले बंद स्तर से 22 पैसे की बढ़त है। बुधवार को पिछले सत्र में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे की गिरावट के साथ 87.22 पर बंद हुआ था।

डॉलर सूचकांक में 0.12 प्रतिशत की बढ़त

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि बेहतर वृहद आर्थिक आंकड़ों और कमजोर अमेरिकी डॉलर के कारण रुपये में सुधार हुआ। हालांकि, कमजोर घरेलू बाजारों ने तेज बढ़त को रोक दिया। चौधरी ने कहा कि कमजोर घरेलू बाजार, व्यापार शुल्क के मुद्दे और एफआईआई की निकासी ने रुपये की बढ़त को सीमित कर दिया। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.70 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.37 प्रतिशत गिरकर 70.69 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

सम्बंधित ख़बरें

Dollar vs Rupee: गिरते रुपये ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, $1 की कीमत ₹95 के पार; जानें क्यों गिर रही भारतीय करेंसी

‘शतक’ की ओर बढ़ रहा रुपया…डॉलर के मुकाबले 94 का लेवल भी पार, प्वाइंट्स में समझें गिरावट की वजह

‘अबकी बार 100 के पार’: गिरते रुपये पर संजय राउत का तंज, बोले- बंगाल में ‘खेला’ करने में व्यस्त हैं पीएम मोदी

Dollar vs Rupee: कच्चे तेल की आग में झुलसा रुपया! डॉलर के मुकाबले 93.71 के रिकॉर्ड लो लेवल पर पहुंचा

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 200.85 अंक के नुकसान के साथ 73,828.91 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 73.30 अंक की गिरावट के साथ 22,397.20 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध आधार पर 1,627.61 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

2,823.76 करोड़ रुपये के शेयर बेचे FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध आधार पर 2,823.76 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। विशेषज्ञों के अनुसार, शुल्क को लेकर अनिश्चितता तब और बढ़ गई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर कनाडा से इस्पात और एल्युमीनियम आता है तो अमेरिका उस पर आगामी शुल्क को दोगुना करके 50 प्रतिशत कर देगा, लेकिन बाद में उन्होंने संकेत दिया कि वह अतिरिक्त वृद्धि पर पुनर्विचार कर सकते हैं।

Indian rupee rises 22 paise to 87 against us dollar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 13, 2025 | 08:08 PM

Topics:  

  • Dollar vs Rupee
  • Dollars

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.