Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Indian Economy : आने वाले 3 सालों में साकार होगा भारत का सपना, जर्मनी और जापान को है सबसे ज्यादा खतरा

ग्लोबल जीडीपी यानी सकल घरेलू उत्पाद में भारत की हिस्सेदारी साल 2029 में 2.9 प्रतिशत से बढ़कर 4.5 प्रतिशत होने की उम्मीद की जा रही है। इस रिपोर्ट में भारत के विकास के 3 परिदृश्यों का अनुमान लगाया गया है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Mar 14, 2025 | 08:27 AM

इंडियन इकोनॉमी (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : आने वाले 3 सालों में देश की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का सपना अगले 3 सालों में यानी साल 2028 में पूरा हो सकता है। भारत का ये सपना पूरा होते ही जर्मनी और जापान की कुर्सी पर भारी खतरा मंडरा रहा है। जी हां, ऐसा माना जा रहा है कि साल 2028 में भारत की अर्थव्यवस्था तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकती है। जिसके कारण जर्मनी की इकोनॉमी चौथी पोजिशन पर और जापान की इकोनॉमी 5वीं पोजिशन पर आ सकती है। असल में अमेरिकी फाइनेंशियल सर्विस कंपनी मॉर्गन स्टेनली ने ये दावा किया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था अगले साल यानी साल 2026 में 4.6 ट्रिलियन डॉलर की हो सकती है। जिसके बाद भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। आइए आपको बताते हैं कि किस तरीके से मॉर्गन स्टेनली ने ये अनुमान लगाया है।

फाइनेंशियल सर्विस कंपनी मॉर्गन स्टेनली ने अपनी इस रिपोर्ट में ये अनुमान लगाया है कि मैक्रो इकोनॉमिक स्टेबल से प्रभावित पॉलिसीज और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ साल 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी हो सकती है। इसके साथ ही ये दुनिया का सबसे ज्यादा डिमांड वाला कंज्यूमर मार्केट भी हो सकता है और ग्लोबल प्रोडक्शन में भी इसकी हिस्सेदारी बढ़ सकती है। भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार साल 2023 में 3,500 अरब डॉलर था और साल 2026 में इसका 4,700 डॉलर तक बढ़ने के अनुमान लगाया जा रहा है। जिसके बाद ये अमेरिका, चीन और जर्मनी के बाद दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगा। साल 2028 में भारत जर्मनी से भी आगे निकल जाएगा क्योंकि भारतीय अर्थव्यवस्था 5,700 अरब डॉलर तक हो जाएगी। मॉर्गन स्टेनली के द्वारा पेश की गई रिपोर्ट के अनुसार, भारत 1990 में दुनिया की 12वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी था। ये साल 2000 में नीचे खिसककर 13वें स्थान पर आ गया था। साल 2020 में ये 9वें स्थान पर और साल 2023 में ये 5वें स्थान पर पहुंच गया था।

2025 तक होगी इतनी कैपिटा इनकम

ग्लोबल जीडीपी यानी सकल घरेलू उत्पाद में भारत की हिस्सेदारी साल 2029 में 2.9 प्रतिशत से बढ़कर 4.5 प्रतिशत होने की उम्मीद की जा रही है। इस रिपोर्ट में भारत के विकास के 3 परिदृश्यों का अनुमान लगाया गया है। पहली स्थिति नरमी है, जहां इकोनॉमी साल 2025 में 3,650 अरब डॉलर हो सकती है। इस रिपोर्ट का दूसरा आधार है, जिसमें ये बढ़कर 8,800 अरब डॉलर तक हो सकती है और इसका तीसरा परिदृश्य तेजी है, जहां इसका साइज बढ़कर 10,300 अरब डॉलर तक हो जाएगा। इस रिपोर्ट में ये कहा गया है कि प्रति व्यक्ति जीडीपी साल 2025 में 2,514 डॉलर से बढ़कर साल 2035 में नरमी के परिदृश्य में 4,247 डॉलर, आधार परिदृश्य के अंतर्गत 5,683 डॉलर और तेजी के परिदृश्य के अंतर्गत 6,706 डॉलर हो जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

AI Impact Summit 2026 में जेप्टो का जलवा: मेहमानों के लिए वेन्यू के अंदर ही बनाया डार्क स्टोर

भारत के जेन-जी का सोने पर भरोसा बढ़ा: म्यूचुअल फंड और क्रिप्टो से ज्यादा सुरक्षित मान रहे युवा

Share Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी लाल निशान पर, IT शेयरों में दिखी तेजी

AI से नौकरियां खत्म होंगी या मिलेंगी? CEA अनंत नागेश्वरन की चेतावनी, बोले- वक्त रहते संभल जाओ; वरना…

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

भारत की बढ़ सकती है हिस्सेदारी

रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दशकों में ग्लोबल प्रोजक्शन में भी भारत की हिस्सेदारी बढ़ सकती है। जिसका कारण मजबूत जनसंख्या वृद्धि, लोकतंत्र, वृहद आर्थिक स्थिरता से प्रभावित नीति, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्टर, बढ़ता हुआ उद्यमी वर्ग और सामाजिक परिणामों में सुधार है। मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में ये कहा कि भारत दुनिया का सबसे ज्यादा डिमांड वाला कंज्यूमर मार्केट होगा, ये एक मुख्य एनर्जी चेंज से गुजरेगा, कर्ज-जीडीपी का अनुपात भी बढ़ेगा और जीडीपी में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की भी हिस्सेदारी बढ़ सकती है। वर्तमान समय की बात की जाए तो मॉर्गन स्टेनली के अनुसार, बढ़त में सुधार होने की संभावना है।

Indian economy can become third largest economy in 2028

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 14, 2025 | 08:27 AM

Topics:  

  • Business News
  • Global Economy
  • Indian Economy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.