- Hindi News »
- Business »
- India Will Start Incentive Programme For Drone Companies
पाक के नापाक इरादे होंगे फेल, मेड इन इंडिया ड्रोन से दुश्मन देश होगा ढेर
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद से बाद से अपने डिफेंस सेक्टर को मजबूती देने के लिए मेड इन इंडिया ड्रोन बनाने की योजना तैयार की है। इसके लिए भारत ने ड्रोन के इंपोर्ट पर बैन लगा दिया है।
- Written By: अपूर्वा नायक

ड्रोन इंपोर्ट (सौ. सोशल मीडिया )
ऑपरेशन सिंदूर के बाद से लगातार भारत अपने डिफेंस सेक्टर को बढ़ाने की कोशिश में जुटा हैं। इसी सिलसिले में भारत की केंद्र सरकार ने ड्रोन बनाने वाली कंपनियों को बढ़ावा देने के लिए लगभग 1,950 करोड़ रुपये यानी 234 मिलियन डॉलर की लागत का इंसेंटिव प्रोग्राम शुरु करने की तैयारी में हैं।
इस स्कीम का लक्ष्य देश में ही सिविल और मिलिट्री ड्रोन का कंस्ट्रक्शन बढ़ाना, ताकि चीन और तुर्किये जैसे देशों की मदद से पाकिस्तान में बनने वाले ड्रोन प्रोग्राम का मजबूती से मुकाबला कर सकते हैं। भारत ने ये फैसला मई के महीने में पाकिस्तान के साथ हुए टेंशन के बाद लिया है। इस दौरान पहली बार दोनों देशों ने एक दूसरे के खिलाफ ड्रोन अटैक किया था। अब इन दोनों देशों के बीच में ड्रोन बनाने की रेस शुरु हो गई है।
केंद्र सरकार इस नई स्कीम के अंतर्गत आने वाले 3 सालों में ड्रोन, उसके स्पेयर पार्ट्स, सॉफ्टवेयर, एंटी-ड्रोन सिस्टम और इससे जुड़ी सर्विसेज के कंस्ट्रक्शन पर इंसेंटिव देगी। ये पहले से मौजूद 120 करोड़ रुपये की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव यानी पीएलआई स्कीम से कहीं गुना ज्यादा है। पहले वाली स्कीम को सफलता नहीं मिली थी, क्योंकि स्टार्टअप्स को फंडिंग और रिसर्च में दिक्कतें आने लगी थी।
सम्बंधित ख़बरें
Bank of Baroda के शानदार नतीजे: ₹8.50 डिविडेंड की घोषणा, मुनाफा 11%, सोमवार को शेयर बाजार में दिख सकती है तेजी
Gold-Silver Rate Today: भारत में सोने की कीमतों में लगा ब्रेक और चांदी चमकी, जानिए प्रमुख शहरों का भाव
चीन की साजिश का पर्दाफाश! Operation Sindoor में दिया था पाकिस्तान का साथ, भारत के खिलाफ डर्टी गेम बेनकाब
15 मई से पहले महंगा होगा पेट्रोल-डीजल! दबाव में सरकार और तेल कंपनियां, हर लीटर पर ₹30 तक का अतिरिक्त बोझ
40 प्रतिशत ड्रोन पार्टर्स होंगे मेड इन इंडिया
जानकारी के अनुसार, इस स्कीम का उद्देश्य है कि फाइनेंशियस ईयर 2027-28 यानी मार्च 2028 तक कम से कम 40 प्रतिशत जरूरी ड्रोन कंपोनेंट्स मेड इन इंडिया होंगे। अभी भारत कई ड्रोन के कंपोनेंट्स जैसे सेंसर और इमेजिंग सिस्टम चीन से इंपोर्ट करता हैं।
9 जुलाई तक अटका US India ट्रेड एग्रीमेंट, एग्रीकल्चर सेक्टर ने बिगाड़ी बनती बात
ड्रोन के इंपोर्ट पर बैन, लेकिन कंपोनेंट्स पर नहीं
भारत ने दूसरे देशों से ड्रोन के इंपोर्ट को तो बैन कर दिया है, लेकिन उनके कंपोनेंट्स अभी भी बाहर से ही इंपोर्ट किए जाते हैं। सरकार अब उन कंपनियों को और भी ज्यादा फायदा दे सकती है, जो अपने कंपोनेंट्स भारत से ही खरीदेंगी। साथ ही, भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक यानी एसआईडीबीआई इस स्कीम में मदद के लिए कंपनियों को सस्ते लोन और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए भी फंड दिया जाएगा।
India will start incentive programme for drone companies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
RR के घर में घुसकर गुजरात टाइटंस ने दर्ज की जीत, गिल-साई की अर्धशतकीय पारी, राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से हराया
May 09, 2026 | 11:07 PMममता बनर्जी का बड़ा फैसला, बंगाल चुनाव में हार के बाद शोभनदेव चट्टोपाध्याय को बनाया नेता विपक्ष
May 09, 2026 | 11:02 PMभाईंदर: ‘ बॉटल नेक ’ फ्लाईओवर अब खुलेगा, मई अंत तक दौड़ेंगे वाहन
May 09, 2026 | 11:00 PMहंगरी में 16 साल के ओर्बन राज का अंत, पीटर मग्यार ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ; क्या अब बदलेगी देश की दिशा?
May 09, 2026 | 10:58 PMविपक्ष ने खोला मोर्चा , बैकफुट पर सरकार, मीरा- भाईंदर की 254 एकड़ जमीन का मामला
May 09, 2026 | 10:46 PMकुंभ मेले से पहले गोदावरी के प्रदूषण पर छिड़ी जंग, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल
May 09, 2026 | 10:28 PMअगर आप भी जाते हैं हमेशा नेपाल, तो पहले जान लें ये नया नियम… वरना लौटना पड़ सकता है बॉर्डर से वापस
May 09, 2026 | 10:18 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM














