Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कैसे टिकेगा पाकिस्तान…जब पीछे छूटा जापान, दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बना हिंदुस्तान

कोनॉमी के मामले में भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए चौथा स्थान हासिल कर लिया है। शनिवार को नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने यह जानकारी साझा की है।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: May 25, 2025 | 10:58 AM

डिजाइन फोटो

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: एक तरफ हिंदुस्तान से पंगा लेने वाला पाकिस्तान दुनिया के सामने कटोरा लेकर भीख मांग रहा है तो दूसरी तरफ भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। ऐसे में पाकिस्तान भले ही मुंह से जुमलेबाजी कर ले लेकिन उसका भारत के सामने टिक पाना नामुमकिन है।

दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। इकोनॉमी के मामले में भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए चौथा स्थान हासिल कर लिया है। शनिवार को नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि ग्लाबल और इकोनॉमिक माहौल में भारत अनुकूल बना हुआ है। भारत आज 4000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन गया है।

जापान रह गया पीछे

भारतवासियों के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है कि जापान भी अब इकोनॉमी के मामले में अब हमसे पीछे है। बीवीआर सुब्रमण्यम ने IMF के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा है कि अब भारतीय अर्थव्यवस्था जापान से बड़ी हो गई है।

सम्बंधित ख़बरें

Budget 2026: बजट में अहमदाबाद-मुंबई प्रोजेक्ट के लिए क्या है खास? जानें क्या है सरकार का मास्टर प्लान

Budget 2026: 500 नई वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों का बनेगा मेगा रोडमैप, जानें पूरा प्लान

Gold-Silver Rate Today: जानिए सप्ताह के आखिरी दिन आज क्या है सोने-चांदी का भाव

शादी के लिए SIP से कैसे जुटाएं फंड? जानें इनवेस्ट करने से जुड़ी सभी जानकारी

सिर्फ ये तीन देश आगे

भारत ने यह उपलब्धि हासिल कर इतिहास रच दिया है। अब वैश्विक स्तर पर भारत से आगे केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी की अर्थव्यवस्थाएं हैं। अगर देश अपनी मौजूदा विकास योजना पर कायम रहा, तो अगले ढाई से तीन वर्षों में भारत जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।

अमेरिका के टैरिफ का भारत पर असर नहीं

खास बात ये है कि भारत ने दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का यह मुकाम ऐसे समय हासिल किया है, जब अमेरिका के टैरिफ की वजह से दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है। लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ भी भारत के विकास को नहीं रोक पाए।

पाकिस्तान को समझी उसकी औकात

साथ ही भारत की इकोनॉमी पर पाकिस्तान के साथ हुए तनाव का भी असर नहीं हुआ है। भारत की आर्थिक वृद्धि बढ़ती ही चली गई और पाकिस्तान को एक बार फिर उसकी औकात समझ आ गई कि वह भारत के सामने कहां है। भारत लंबे समय से दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहा है।

IMF ने स्वीकारी भारत की मजबूती

विश्व बैंक से लेकर आईएमएफ और कई वैश्विक एजेंसियों ने भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती को स्वीकार किया है और अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा है कि भविष्य में भी भारत की जीडीपी वृद्धि दर सबसे आगे रहेगी। ऐसे में हाल ही में केयरएज रेटिंग्स की एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि चौथी तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि 6.8 प्रतिशत रहने की उम्मीद है, जिससे वित्त वर्ष 2025 की कुल वृद्धि दर 6.3 प्रतिशत हो जाएगी।

EPF खाताधारकों की उम्मीदें टूटीं, 8.5 फीसदी की दर से ही मिलेगा ब्याज, सरकार ने लगाई मुहर

टैरिफ और महंगाई में फंसा जापान

जहां एक ओर भारत जापान को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, वहीं दूसरी ओर जापान की अर्थव्यवस्था टैरिफ और महंगाई में फंस गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल के दौरान जापान में महंगाई तेजी से बढ़कर 3.5% पर पहुंच गई है, जो बाजार के अनुमान से बहुत अधिक है।

India becomes 4th largest economy overtakes japan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2025 | 10:58 AM

Topics:  

  • Business News
  • Indian Economy
  • Japan
  • Pakistan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.