ICICI प्रू सिग्नेचर पेंशन से ग्राहकों को रिटायरमेंट बचत बढ़ाने में मिलेगी मदद, और भी हैं फायदे
ये प्लान में प्रीमियम ऐड-ऑन लाभ की छूट का विकल्प गंभीर बीमारी या किसी दुर्घटना की वजह से स्थायी विकलांगता की स्थिति में भी रिटायरमेंट योजना बनाए रखने की सुविधा देता है। इसके अतिरिक्त, आंशिक फंड निकालने की सुविधा बचत योजना को बाधित किए बिना तरलता प्रदान करती है।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
ICICI प्रू सिग्नेचर पेंशन (सौ- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने ‘ICICI प्रू सिग्नेचर पेंशन’ लॉन्च किया है। यह एक मार्केट लिंक्ड पेंशन प्रोडक्ट है, जो ग्राहकों को कम लागत और टैक्स बचत के साथ रिटायरमेंट फंड बनाने में मदद करता है। वित्तीय स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए रिटायरमेंट की योजना बनाना महत्वपूर्ण है। यह प्रोडक्ट ग्राहकों को रिटायरमेंट के लिए बचत और आय सृजन करने की योजना बनाने में मददगार है।
लॉन्च के बारे में बोलते हुए ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर अमित पाल्टा ने कहा, “हमें अपने मार्केट लिंक्ड पेंशन प्रोडक्ट, आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर पेंशन की पेशकश करते हुए खुशी हो रही है। इससे ग्राहकों को अपना रिटायरमेंट फंड बनाने में सहायता मिलेगी, जिससे वे भारत के विकास में योगदान दे सकेंगे।”
यह प्रोडक्ट ग्राहकों को इक्विटी में 100% निवेश की सुविधा देता है और रिटर्न को अधिकतम करने के लिए इक्विटी, डेट और बैलेंस्ड फंड के बीच असीमित मुफ्त स्विच प्रदान करता है। हम इस प्रोडक्ट के साथ दो नए फंड्स ‘आईसीआईसीआई प्रू पेंशन इंडिया ग्रोथ फंड’ और ‘आईसीआईसीआई प्रू पेंशन बैलेंस्ड फंड’ भी पेश कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ICICI Pru Life Insurance ने लॉन्च किया नया ULIP, फिक्सड मैच्योरिटी बेनिफिट और लाइफ कवर के साथ कई और फायदे
अब आम जनता भी पूछ सकेगी सदन में सवाल! केरल विधानसभा में ऐतिहासिक पहल पर चर्चा, स्पीकर ने क्या कहा?
Bhojpuri Music Trend: देसी तड़का, भोजपुरी अंदाज और करोड़ों व्यूज, बॉलीवुड पर छाया भोजपुरी का जादू…
उत्तराखंड में नर्सिंग ऑफिसर के 196 पदों पर भर्ती, 2 जुलाई तक करें आवेदन
आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर पेंशन में ग्राहकों को अपनी आय शुरू होने की तारीख तय करने के लिए दो विकल्प मिलते हैं: ‘एडवांस’ (अग्रिम) और ‘पोस्टपोन’ (स्थगित)। आय शुरू होने की तारीख में अग्रिम विकल्प से उन्हें रिटायरमेंट से पहले ही आय प्राप्त होने लगती है। इसके विपरीत, जो ग्राहक चाहते हैं कि उन्हें रिटायरमेंट के बाद आय प्राप्त होना शुरू हो, वे आय शुरू होने की तारीख को स्थगित करना चुन सकते हैं।
यह प्रोडक्ट ग्राहकों को पॉलिसी अवधि पूरी होने पर विशेष सुविधा प्रदान करता है, जिसके तहत वे संचित बचत का 60% तक निकाल सकते हैं, जिसमें कोई टैक्स नहीं लगता। शेष राशि का उपयोग एन्युटी खरीदने के लिए किया जाना जरुरी है, जिससे आजीवन आय की गारंटी सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने कहा, “प्रीमियम ऐड-ऑन लाभ की छूट का विकल्प गंभीर बीमारी या किसी दुर्घटना की वजह से स्थायी विकलांगता की स्थिति में भी रिटायरमेंट योजना बनाए रखने की सुविधा देता है। इसके अतिरिक्त, आंशिक फंड निकालने की सुविधा बचत योजना को बाधित किए बिना तरलता प्रदान करती है। ग्राहक अतिरिक्त निवेश करने और अपनी रिटायरमेंट बचत बढ़ाने के लिए टॉप-अप सुविधा का उपयोग भी कर सकते हैं।”
उन्होंने कहा, “वित्त वर्ष 2024 में व्यक्तिगत मृत्यु दावों के लिए हमारा दावा निपटान अनुपात 99.17% है। वहीं, 1.27 दिन (बिना जाँचे मृत्यु दावों) के साथ औसत निपटान समय, उद्योग में सर्वश्रेष्ठ में से एक है।”
