केंद्रीय कर्मचारियों को मिलती है इतनी छुट्टी, जानें क्यों हो रही चर्चा
संसद के मानसूत्र सत्र में केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी को लेकर चर्चाएं तेज थी। जिसपर केंद्रीय मंत्री डॉ.जितेंद्र सिंह ने केंद्रीय कर्मचारियों की छुट्टी को लेकर विस्तार से जानकारी दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
केंद्रीय सरकारी कर्मचारी (सौ. सोशल मीडिया)
Central Government Employee Leave: अगर आप भी केंद्रीय सरकारी कर्मचारी है और आने वाले समय में छुट्टी की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर काफी ज्यादा काम की साबित हो सकती है।
क्या है छुट्टियों का हिसाब-किताब?
ऐसे कई केंद्रीय सरकारी कर्मचारी हैं, जिनको अपनी छुट्टी का हिसाब किताब काफी अच्छे तरीके से समझ आता है। आज हम आपको जानकारी देने वाले है कि केंद्रीय कर्मचारियों को साल में कितनी और किस प्रकार की छुट्टी मिलती है।
सरकार का क्या कहना है?
पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री डॉ.जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में कर्मचारियों की छुट्टी के बारे में विस्तार से जानकारी दी थी। उन्होंने बताया है कि केंद्रीय सिविल सर्विस छुट्टी नियम, 1972 में अन्य योग्य छुट्टियों के अलावा, केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को हर साल 30 दिन की अर्न लीव मिलती है। साथ ही 20 दिन की हाफ पे लीव, 8 दिन की कैजुअल लीव और 2 दिन की प्रतिबंधित छुट्टी मिलने का प्रावधान हैं। इसका फायदा वे अपने बुजुर्ग माता-पिता की देखरेख समेत किसी भी पर्सनल रीजन से उठा सकते हैं। इसका सीधा मतलब ये है कि इस छुट्टी में सारे कामकाज आसानी से निपटाए जा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आपके पास है 2000 रुपये का नोट? RBI ने बताया एक्सचेंज और जमा करने का आसान तरीका
चीन के GDP डेटा पर सवाल उठाने वाले दिग्गज अर्थशास्त्री की संदिग्ध मौत, जांच की उठी मांग
Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड स्तर से औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम, चांदी 2 लाख तो सोना 50 हजार रुपये सस्ता
ED Raid: अनिल अंबानी ग्रुप से जुड़े बैंक घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में जब्त हुए अहम दस्तावेज
साल 2025 में मिलेगी कितनी छुट्टियां
आपको बता दें कि दिल्ली के बाहर स्थित केंद्र सरकार के प्रशासनिक कार्यालयों में 12 ऑप्शनल छुट्टियों में से सिलेक्टेड 3 छुट्टियों के अलावा निम्नलिखित छुट्टियां अनिवार्य रूप से मिलेगी। इस लिस्ट में गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, बुद्ध पूर्णिमा, महात्मा गांधी जयंती, दशहरा, दिवाली, गुड फ्राइडे, गुरू नानक जयंती, क्रिसमस, ईद-उल-फितर, ईद-उल जुहा, महावीर जयंती भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें :- कितने अमीर हैं बॉलीवुड के किंग खान, 33 साल में पहली बार जीता नेशनल फिल्म अवॉर्ड
अलग से नहीं है प्रावधान
हाल ही में संसद के मानसून सेशन में राज्यसभा के सांसद सुमित्रा बाल्मीक ने प्रश्न पूछा था कि क्या केंद्रीय सरकारी कर्मचारी अपने बुजुर्ग माता-पिता की देखरेख के लिए छुट्टी ले सकते हैं? सांसद के इस सवाल पर सरकार ने जवाब देते हुए विस्तार से जानकारी दी है। इसके साथ ही ये भी कहा है कि वर्तमान समय में बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल के लिए अलग से छुट्टी की कोई कैटेगरी शुरू करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। मौजूदा समय में छुट्टी के प्रावधान ऐसी पर्सनल जरूरतों के लिए पर्याप्त माने जाते हैं।
