- Hindi News »
- Business »
- Housing In Bengalurus Bagaluru Has Become 90 Percent More Expensive Since 2020
देश में आसमान छू रही है घरों की कीमतें, महंगाई का रियल एस्टेट सेक्टर पर हो रहा है असर
देश में बढ़ती घरों की कीमतों को लेकर एक रिपोर्ट सामने आयी है, जिससे पता चल रहा है कि साल 2020 के बाद से ही बेंगलुरु, गुरुग्राम और देश के अन्य क्षेत्रों में प्रॉपर्टी के रेट काफी तेजी से आगे बढ़ रहे है।
- Written By: अपूर्वा नायक

रियल एस्टेट सेक्टर ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : देश में लगातार घर खरीदना और भी महंगा साबित होते जा रहा है। देश के कई राज्यों में घरों की कीमतें आसमान छूती दिख रही है। इसको लेकर एक रिपोर्ट सामने आयी है, जिसके अनुसार पता चला है कि साल 2020 के बाद बेंगलुरु के बगलुरु में प्रॉपर्टी के रेट लगभग 90 फीसदी तक बढ़ गए हैं। इस रिपोर्ट में दिल्ली-एनसीआर में द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास के इलाकों की कीमतों में 79 प्रतिशत तक बढ़त हुई है।
रियल एस्टेट सलाहकार एनारॉक ने पिछले पांच वर्षों अधिकतम नई पेशकश के आधार पर सात प्रमुख शहरों के शीर्ष तीन सूक्ष्म बाजारों में मूल्य रुझानों का विश्लेषण किया है। आंकड़ों के अनुसार, बेंगलुरु के बगलुरु में 2019 के अंत और इस साल जून के बीच 90 प्रतिशत की सर्वाधिक मूल्यवृद्धि दर्ज की गई।
इन इलाकों में बढ़ी कीमतें
एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, ‘‘ बगलुरु में औसत आवासीय कीमतें 2019 में 4,300 रुपये प्रति वर्ग फुट से बढ़कर 2024 की पहली छमाही में 8,151 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गईं।” हैदराबाद का कोकापेट 89 प्रतिशत मूल्यवृद्धि के साथ दूसरे स्थान पर है। वहां कीमतें 2019 में 4,750 रुपये प्रति वर्ग फुट से बढ़कर 2024 की पहली छमाही में 9,000 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गईं।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में घर खरीदना होगा आसान! सरकार ने रेडी रेकनर दरों को रखा स्थिर
Navi Mumbai में 43 हजार से ज्यादा घर खाली, खरीदारों की कमी से बढ़ी चिंता
बढ़ता नागपुर, नया नागपुर! लावा से बेसा तक…3500 वाली जमीन अब 12,000 के पार, जानें आपके इलाके का हाल
पुणे में पीएमआरडीए प्लान रद्द होने से जमीन के दाम बदले, स्टाम्प ड्यूटी में बड़ी राहत
बेंगलुरु का व्हाइटफील्ड तीसरे स्थान पर
इस अवधि में आवासीय कीमतों में 80 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बेंगलुरु का व्हाइटफील्ड तीसरे स्थान पर है। औसत कीमतें 2019 में 4,765 रुपये प्रति वर्ग फुट से बढ़कर 2024 की पहली छमाही में 8,600 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गईं। एनसीआर का द्वारका एक्सप्रेसवे 79 प्रतिशत मूल्यवृद्धि के साथ चौथे स्थान पर है। यहां औसत कीमतें 2019 के 5,359 रुपये प्रति वर्ग फुट से बढ़कर 2024 की पहली छमाही में 9,600 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गईं।
आवासीय रियल एस्टेट
बेंगलुरु आवास बाजार पर रियल एस्टेट निर्माण व विकास कंपनी बीसीडी ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अंगद बेदी ने कहा, ‘‘ उत्तरी बेंगलुरु, व्हाइटफील्ड और सरजापुर रोड में आवासीय रियल एस्टेट में पर्याप्त मूल्यवृद्धि की वजह इन सूक्ष्म बाजारों में तेजी से बुनियादी ढांचे का विकास है।”
बुनियादी ढांचे के विकास
क्रिसुमी कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक मोहित जैन ने कहा, ‘‘ गुरुग्राम में विशेष रूप से द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास आवासीय संपत्तियों के दाम में वृद्धि का श्रेय मुख्य रूप से आसपास के क्षेत्र में तेजी से हो रहे बुनियादी ढांचे के विकास को दिया जाता है।” क्रिसुमी कॉरपोरेशन द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक बड़ी टाउनशिप विकसित कर रही है।
( एजेंसी इनपुट के साथ )
Housing in bengalurus bagaluru has become 90 percent more expensive since 2020
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में महावितरण ने शुरू किए 307 चार्जिंग स्टेशन; ‘PowerUp EV’ ऐप से खोजें नजदीकी चार्जिंग पॉइंट
Apr 03, 2026 | 02:16 PMCBI का बड़ा खुलासा: महाराष्ट्र में साइबर फ्रॉड रैकेट, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जांच के घेरे में
Apr 03, 2026 | 02:11 PMराघव अकेले नहीं…इनसे पहले दर्जन भर नेताओं को निपटा चुके हैं केजरीवाल, कई संघर्षों के साथी छोड़ गए साथ
Apr 03, 2026 | 02:10 PMSaoner की शान! गांधी चौक पर लहराया 125 फुट ऊंचा तिरंगा, डॉ. आशीष देशमुख ने किया ऐतिहासिक अनावरण
Apr 03, 2026 | 02:04 PMशाहिद कपूर की साई-फाई लव स्टोरी का सीक्वल, जाह्नवी कपूर की एंट्री से बढ़ी एक्साइटमेंट
Apr 03, 2026 | 02:03 PMMumbai Oxygen Supply: मेडिकल ऑक्सीजन टेंडर पर सवाल, बढ़ी लागत और मांग को लेकर ऑडिट की मांग
Apr 03, 2026 | 01:59 PMछत्रपति संभाजीनगर में 1.26 करोड़ का बड़ा ‘गैस घोटाला’ उजागर; टैंकरों से LPG चुराकर भर रहे थे सिलेंडर
Apr 03, 2026 | 01:57 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














