Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एमपी में नया प्लांट लगाएगी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड, 400 करोड़ का होगा निवेश

कंपनी के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि हिंदुस्तान कॉपर झारखंड में राखा खदान में 30 लाख टन क्षमता वाला एक और कॉन्सेन्ट्रेटर प्लांट लगाने की भी योजना बना रही है।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Jul 06, 2025 | 03:00 PM

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड, (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) अगले दो-तीन साल में मध्य प्रदेश के मलांजखंड में 30 लाख टन सालाना क्षमता का नया कॉन्सन्ट्रेटर प्लांट लगाने की तैयारी कर कर रही है। इस प्रोजेक्ट पर कंपनी 400 करोड़ रुपये खर्च करेगी। यह प्लांट कंपनी की खनिज (Ore) उत्पादन क्षमता को तिगुना करने की योजना का हिस्सा है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी को अगले साल इस नई सुविधा का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल मलांजखंड में कंपनी का 25 लाख टन सालाना क्षमता का कॉन्सन्ट्रेटर प्लांट है।

यह कॉन्सेन्ट्रेटर प्लांट वेस्ट मैटेरियल से वैल्यूएबल खनिजों को अलग करने के लिए माइनिंग खनिज को प्रोसेस करता है। यह सुविधा खनिजों के उच्च अनुपात वाले केंद्रित उत्पाद का उत्पादन करती है। फिर इसे अंतिम धातु या खनिज का उत्पादन करने के लिए गलाने या शोधन जैसे आगे के प्रसंस्करण चरणों में भेजा जाता है।

अगले साल से शुरू होगा प्लांट का निर्माण

हिंदुस्तान कॉपर लि. (एचसीएल) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजीव कुमार सिंह ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि सरकारी कंसल्टेशन फर्म मेकॉन प्लांट के लिए एक टेंडर डॉक्यूमेंट और तकनीकी डिजाइन तैयार कर रही है। इस प्लांट की कुल क्षमता 30 लाख टन सालाना की होगी। उन्होंने आगे कहा कि प्लांट का निर्माण अगले साल शुरू होने की संभावना है। कंपनी आंतरिक संसाधनों के माध्यम से प्लांट को फंड करने की योजना बना रही है।

झारखंड में भी प्लांट लगाने की योजना

कंपनी के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि हिंदुस्तान कॉपर झारखंड में राखा खदान में 30 लाख टन क्षमता वाला एक और कॉन्सेन्ट्रेटर प्लांट लगाने की भी योजना बना रही है। कंपनी वर्तमान में मध्य प्रदेश में मलांजखंड तांबा प्लांट, झारखंड में घाटशिला प्लांट और राजस्थान में खेतड़ी प्लांट ऑपरेट करती है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने 2030-31 तक अपनी अयस्क (Ore) उत्पादन क्षमता को मौजूदा के 40 लाख टन सालाना से बढ़ाकर 122 लाख टन सालाना करने की योजना बनाई है। हिंदुस्तान कॉपर तांबे के अयस्क खनन में लगी हुई है और देश में तांबे के अयस्क के लिए सभी परिचालन खनन पट्टे उसके पास हैं।

अब पिज्जा खिलाएंगे मशहूर रैपर बादशाह, इस शहर में खुला पहला आउटलेट; प्राइस भी कम

वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का कुल राजस्व

कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 में अपना अब तक का सबसे अधिक 2,070.97 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया है। यह 2023-24 के 1,717 करोड़ रुपये से 21 प्रतिशत अधिक है।  वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 42 प्रतिशत बढ़कर 468.53 करोड़ रुपये हो गया, जो 2023-24 में 295.41 करोड़ रुपये था।

Hindustan copper limited invest rupees 400 crore to setup a plant in madhya pradesh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 06, 2025 | 12:29 PM

Topics:  

  • Business News
  • Latest News
  • Today Business News

सम्बंधित ख़बरें

1

नाशिक में भाजपा द्वारका मंडल की संगठनात्मक बैठक, आगामी चुनावों पर मंथन

2

नाशिक में भाजपा व्यापारी आघाड़ी की बैठक, संगठन को मजबूत करने पर जोर

3

वाजे ने तोड़ा मौन, सांगले पर उठाये गंभीर सवाल…जानें सांसद राजाभाऊ वाजे ने क्या कुछ कहा?

4

इंदिरानगर में पानी, प्लास्टिक और कचरा प्रबंधन जनजागृति अभियान उत्साह के साथ

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.