बिजनेस वर्ल्ड में अंग्रेजी से ज्यादा जरूरी हिंदी! पढ़िए क्या कहती है Ormax मीडिया की ये रिपोर्ट
ग्लोबल इकोनॉमी में भारत के बढ़ते प्रभाव के कारण इंटरनेशनल बिजनेस के लिए इंग्लिश से हिंदी लोकलाइजेशन जरूरी है। भारत के कई अलग-अलग सेक्टर्स में हिंदी भाषा का इकोनॉमिक महत्व काफी ज्यादा बढ़ गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
विश्व हिंदी भाषा (सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : भारत एक ऐसा देश है, जिसमें कई भाषाओं को बोला जाता है, लेकिन हिंदी आज भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। हिंदी भाषा भारत में एक बड़ी आबादी के लिए कम्यूनिकेशन गेप को भरता है बल्कि एक बड़े बाजार के रूप में भी काम करती है। बिजनेस की दुनिया में भी हिंदी भाषा का तेजी से उपयोग तेजी से बढ़ रहा है।
ग्लोबल इकोनॉमी में भारत के बढ़ते प्रभाव के कारण इंटरनेशनल बिजनेस के लिए इंग्लिश से हिंदी लोकलाइजेशन जरूरी है। आपको बता दें कि हिंदी भाषा 52.8 करोड़ लोगों की मातृभाषा है और बिजनेस स्ट्रेटेजी में अपनाने से दुनिया भर में हिंदी भाषी ऑडियंस से जुड़ने में मदद मिलने की उम्मीद है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री यानी बॉलीवुड भी देश की इकोनॉमी में अहम भूमिका निभाते हुए आ रहा है।
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का बिजनेस
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री यानी बॉलीवुड में भी हिंदी भाषा का बड़ा अहम योगदान है। कंसल्टेंसी फर्म ऑरमैक्स मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023 में कलेक्टिव बॉक्स ऑफिस ने 1.3 अरब डॉलर की कमाई की थी, जिससे ये साल अब तक का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला साल बना था। जानकारी के अनुसार, भारत दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री है, जहां पर बॉक्स ऑफिस का दबदबा रहता है। कोविड महामारी के दस्तक देने से पहले तक भारतीय बॉक्स ऑफिस का रेवेन्यू 114 अरब रुपये से भी ज्यादा था। हालांकि कोरोना के बाद, थिएटर में फिल्म देखने वाली ऑडियंस की वापसी होने के कारण साल 2022 में एवरेज मूवी टिकट के प्राइस में 37 प्रतिशत तक की बढ़त हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
Father’s Day Special: हर बेटे-बेटी को देखनी चाहिए ये 5 फिल्में, इमोशंस से भर जाएगा दिल
सोशल मीडिया पर की गई गलती पड़ सकती है भारी, Preity Zinta केस से समझिए पूरा मामला
Haunted 3D Day 8: डर का जादू बरकरार, दर्शकों को डराने में कामयाब रहे विक्रम भट्ट, फिल्म ने कमाए इतने करोड़
Cocktail 2 Day 1: रोमांस और ड्रामे का चला जादू, पहले दिन कमाए इतने करोड़
हिंदी भाषा का इकोनॉमिक महत्व
भारत के कई अलग-अलग सेक्टर्स में हिंदी भाषा का इकोनॉमिक महत्व काफी ज्यादा बढ़ गया है। हिंदी भाषा सेक्टर जनसंख्या का एक अहम हिस्सा हैं। हिंदी एडवरटाइजमेंट और मार्केटिंग प्रोजेक्ट्स का उपयोग बिजनेस को ब्रॉड ऑडियंस बेस तक पहुंचने में मदद करती है। हिंदी में बातचीत करके, बिजनेसमैन अपने ऑडियंस के साथ ज्यादा प्रभावी ढंग से जुड़ सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार ये जानकारी मिली है कि, भारत में लगभग 57 प्रतिशत इंटरनेट यूजर्स ऑनलाइन इंडियन लैंग्वेजेस का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें हिंदी भाषा सबसे आगे है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
