एचसीएल टेक की एचपीई के साथ करोड़ों की डील तय, एसेट की खरीदारी
एचसीएल टेक को लगता है कि इस डील के बाद कंपनी के टेलीकम्युनिकेशन बिजनेस को और अधिक बढ़ावा मिलेगा, जो राजस्व में पहले से ही मुख्य योगदान दे रहा है।
- Written By: अपूर्वा नायक
एचसीएल टेक ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : एचसीएल टेक भारत की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी है। आनेवले कुछ दिनों में एचसीएल टेक एक बड़ी डील करने वाली है। एचसीएल कंपनी Hewlett Packard Enterprise (HPE)कंपनी के साथ ये डील करने वाली है। एचसीएल टेक इस डील में एचपीई से एसेट खरीद सकती है।
एचसीएल टेक ने गुरुवार को इस डील के बारे में शेयर मार्केट को जानकारी दी है। रेगुलेटरी फाइलिंग के आधार पर यह डील कैश में होगी। यह डील 1.870 करोड़ रुपये यानी करीब 225 मिलियन डॉलर की होगी। इस डील में एचसीएल टेक एचपीई कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी ग्रुप की कुछ एसेट खरीदेगी।
डील की अवधि
सम्बंधित ख़बरें
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
इन 5 शेयरों में चल रहा था ‘पंप एंड डंप’ का गंदा खेल, SEBI ने पकड़ा ₹143 करोड़ का घोटाला; 221 पर ट्रेड से रोक
Share Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Share Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, 337 अंक उछला सेंसेक्स; आईटी शेयरों में बंपर तेजी
इस डील में किसी भी प्रकार के शेयरों को खरीदने की बात नहीं की गई है, लेकिन इस डील में इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी का समावेश है। एचसीएल टेक ने कहा है कि उन्हें यह डील पूरा करने के लिए काफी सारे अप्रुवल और फार्मेलिटी की जरुरत होगी। इन सब के लिए करीब 6 से 9 महीनों का समय लग सकता है। अगले 6 से 9 महीनों में कंपनी इस डील को पूरा कर सकती है।
टेलीकम्युनिकेशन बिजनेस को मिलेगा बढ़ावा
एचसीएल टेक को इस डील से टेलीकम्युनिकेशन बिजनेस में भी बढ़ावा मिलेगा। टेलीकम्युनिकेशन बिजनेस पहले से ही कंपनी की कमाई का सबसे बड़ा जरिया है। एचसीएल टेक के कुल राजस्व में टेलीकम्युनिकेशन, मीडिया, पब्लिशिंग एंड एंटरटेनमेंट बिजनेस का 11.5 फीसदी का योगदान रहा था। टीसीएस और इंफोसिस के बाद भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में एचसीएल का नाम तीसरे स्थान पर आता है।
