-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Government To Unveil Fisheries Projects Worth Rs 255 Crore
मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार तैयार, एक्वा इंश्योरेंस की भी होगी शुरूआत
- Written By: अपूर्वा नायक
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने पीएम मोदी के द्वारा मत्स्य उत्पादन को बढ़ाने के लिए कई प्रोजेक्ट्स की शुरूआत होने की बात कही है। देश में पहली बार एक्वा इंश्योरेंस भी शुरू हो सकता है।

मत्स्य पालन (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : केंद्र की मोदी सरकार ने मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं तैयार की है। इसी कड़ी में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने सोमवार को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना यानी पीएमएमएसवाई के अंतर्गत 7 कोस्टल स्टेट और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 255.30 करोड़ रुपये के टोटल कॉस्ट वाली मुख्य प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं।
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह मुंबई में 29 अप्रैल को आयोजित होने वाले कोस्टल स्टेट समिट में समुद्री मत्स्य पालन को मजबूत करने और इको फ्रेंडली प्रोसेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रमुख योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। इनमें समुद्री मत्स्य पालन जनगणना अभियान, मछली पकड़ने के दौरान कछुओं को अलग करने के लिए उपकरण यानी टीईडी लगाने का प्रोजेक्ट और पोत संचार और सपोर्ट सिस्टम के लिए मानक संचालन प्रक्रिया यानी एसओपी जारी करना शामिल है।
इस कार्यक्रम में मत्स्य पालन और पशुपालन राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल और जॉर्ज कुरियन भी शामिल रहेंगे। आधिकारिक बयान के अनुसार, उत्कृष्ट सहकारी समितियों, मत्स्य पालन किसान उत्पादक संगठनों, मत्स्य पालन स्टार्टअप और क्लाइमेट फ्रेंडली तरीके से तटीय मछली पकड़ने वाले गांवों को सर्टिफिकेट भी बांटे जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना यानी पीएमएमकेएसएसवाई के अंतर्गत इन योजना का लाभ उठाने वालों को एक्वा इंश्योरेंस सर्टिफिकेट और किसान क्रेडिट कार्ड यानी केसीसी भी दिए जाएंगे। सरकार ने पहली बार एक्वा इंश्योरेंस की शुरुआत की है, जो मत्स्य किसानों को ही फाइनेंशियल सिक्योरिटी प्रदान करता है। यह ऐतिहासिक पहल मत्स्य पालन क्षेत्र में मार्जिन पर पड़े समुदायों के लिए टारगेटेड इंश्योरेंस कवरेज, डिजिटल पहुंच और केंद्रित समर्थन सुनिश्चित करती है। कार्यक्रम में महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पुडुचेरी के मत्स्य पालन मंत्री तथा राज्य सरकार के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
यह मीटिंग क्षेत्र-विशिष्ट समस्याओं का समाधान करने, तटीय पारिस्थितिकी प्रणालियों के अनुरूप मॉर्डन, पर्यावरण-अनुकूल दृष्टिकोणों को बढ़ावा देने तथा मत्स्य पालन क्षेत्र में आजीविका के अवसरों, प्रोडक्टिविटी और लॉन्ग टर्म इकोनॉमिक ग्रोथ को बढ़ाने के लिए एक जरूरी प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करती है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Government to unveil fisheries projects worth rs 255 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMभाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PM‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














