कार या बाइक खरीदने का है प्लान…तो कर लें थोड़ा सा इंतजार, GST रेट कटने से सस्ती होंगी गाड़ियां
GST Rate Cut: पीएम मोदी ने घोषणा की है कि गरीबों और मीडिल क्लास के लिए वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों को कम करने के उद्देश्य से एक योजनाबद्ध जीएसटी सुधार से नागरिकों को इस दिवाली दोहरा लाभ मिलेगा।
- Written By: मनोज आर्या
प्रतीकात्मक तस्वीर
GST Rate Cut: जीएसटी दरों को रेशनलाइज करते हुए, केंद्र सरकार की ओर से यात्री वाहनों और दोपहिया वाहनों पर टैक्स कम करने की उम्मीद की जा रही है। सरकार के इस फैसले से दिवाली से पहले ये वाहन और भी सस्ती हो जाएंगे। वित्त मंत्रालय ने सभी वस्तुओं पर 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की दो जीएसटी दरों का प्रस्ताव जीएसटी परिषद को भेजा है, जो मौजूदा चार स्लैब संरचना की जगह लेंगी। राज्यों के वित्त मंत्रियों वाली जीएसटी परिषद की सितंबर में इस प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए बैठक होने की उम्मीद है।
बता दें कि मौजूदा समय में सभी यात्री वाहनों पर 28 प्रतिशत जीएसटी के साथ-साथ इंजन क्षमता, लंबाई और बॉडी प्रकार के आधार पर 1 प्रतिशत से 22 प्रतिशत तक का कंपनसेशन सेस लगता है, जिससे कुल टैक्स 50 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। इलेक्ट्रिक कारों पर 5 प्रतिशत टैक्स लगता है, जिसमें कोई कंपनसेशन सेस नहीं लगता है।
टू व्हीलर्स पर कितना जीएसटी
दोपहिया वाहनों पर जीएसटी 28 प्रतिशत है। 350 सीसी तक की इंजन क्षमता वाले मॉडलों पर कोई कंपनसेशन सेस नहीं है और 350 सीसी से अधिक क्षमता वाले मॉडलों पर 3 प्रतिशत उपकर है। संशोधित जीएसटी संरचना से 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत की कर दरें समाप्त होने की उम्मीद है, जिससे आम कारों और दोपहिया वाहनों को लाभ होगा। हालांकि, कुछ हानिकारक वस्तुओं, जैसे लग्जरी कारों पर 40 प्रतिशत कर लग सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: ईरान अमेरिका तनाव के बीच सोने और चांदी के भाव में हलचल, जानिए ताजा रेट
महाराष्ट्र के जल जीवन मिशन पर CAG रिपोर्ट, नल कनेक्शन, वित्तीय प्रबंधन और क्रियान्वयन पर उठे सवाल
Top 10 Richest People in Bihar 2026: ये हैं बिहार के 10 सबसे अमीर लोग, नेट वर्थ कितनी? तस्वीरों में देखें
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में फिर से आई गिरावट, जानिए आज के लेटेस्ट रेट्स
पीएम मोदी भी कर चुके हैं घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों को कम करने के उद्देश्य से एक योजनाबद्ध जीएसटी सुधार के माध्यम से नागरिकों को इस दिवाली दोहरा लाभ मिलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि हम जीएसटी सुधारों की अगली पीढ़ी लेकर आ रहे हैं, जो इस दिवाली आपके लिए एक उपहार होगा। आम आदमी की जरूरतों वाले करों में भारी कमी आएगी और कई सुविधाएं बढ़ेंगी। हमारे एमएसएमई, हमारे छोटे उद्यमियों को इसका बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। रोजमर्रा की चीजें बहुत सस्ती हो जाएंगी और इससे अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।
जीएसटी में कटौती से किसे होगा फायदा
जीएसटी में कटौती से पैसेंजर व्हिकल और दोपहिया वाहनों के शुरुआती मॉडल को फायदा होगा, जिन्हें उच्च अधिग्रहण लागत और बढ़ती ब्याज दरों से चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) ने शुरुआती मॉडल की कीमतों में वृद्धि के लिए बढ़ी हुई इनपुट लागत और अनिवार्य सुरक्षा सुविधाओं और अपडेटेड एमिशन मानकों सहित नियामकीय बदलावों का हवाला दिया था।
ये भी पढ़ें: इन 3 कारणों से गिरा Suzlon Energy का शेयर, 11 महीने में ₹40,000 करोड़ स्वाहा
वाहन निर्मता भी कर चुके हैं टैक्स सुधार की मांग
मारुति सुजुकी इंडिया, हीरो मोटोकॉर्प और अन्य औद्योगिक निकायों के वरिष्ठ अधिकारियों ने छोटी कारों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए टैक्स सुधारों की वकालत की थी।उनमें से कई ने सामर्थ्य, बिक्री और मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए जीएसटी में 28 प्रतिशत से 18 प्रतिशत की कटौती की वकालत की थी। जीएसटी दर में कटौती की उम्मीद में दोपहर 01:34 बजे तक निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 4.52 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया।
