- Hindi News »
- Business »
- Government Job Opportunity There Is Bumper Recruitment In Delhi Police More Than 4 Thousand Posts Are Vacant
दिल्ली पुलिस में निकली बंपर भर्तियां, खाली हैं 4 हजार से भी अधिक पद, जान लें आवेदन की प्रक्रिया
SSC CPO भर्ती 2024 परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं SC, ST और एक्स सर्विस मैन उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
- Written By: अक्सा अंसारी

एसएससी सीपीओ भर्ती 2024
नई दिल्ली: सरकारी सेवा (Government Service) में अपना योगदान देने वाले उम्मीदवारों के लिए कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission, SSC) ने भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यहां कुल 4187 पदों पर भर्ती के लिए आयोग ने योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे है। आयोग ने SSC CPO Recruitment 2024 भर्ती नोटिफिकेशन को जारी करने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन की प्रक्रिया यहां जान सकते हैं।
एसएससी ने दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) के कुल 4187 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार SSC CPO Recruitment 2024 के लिए 28 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं।
भर्ती डिटेल्स
दिल्ली पुलिस एसआई भर्ती या SSC CPO भर्ती 2024 के लिए कर्मचारी चयन आयोग SSC द्वारा जारी की गई डिटेल्स के मुताबिक नीचे दिए गए इन पदों पर भर्तियां की जाने वाली है।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया के सरकारी दफ्तरों से शिकायत पेटियां गायब, भ्रष्टाचार और टालमटोल के बीच नागरिकों की सुनवाई पर सवाल
महिलाओं के लिए सेफ, ड्राइवरों के लिए फायदेमंद, जानिए कैसे Bharat Taxi App का करें इस्तेमाल
“अकोला सरकारी दफ्तरों में लापरवाही, कर्मचारी समय पर नहीं, नागरिक परेशान”
तलाठी कार्यालय के बाहर ताला… अंदर कर्मचारी काम में व्यस्त! नागरिकों में रोष, पुलिस ने खुलवाया ताला
- सब इंस्पेक्टर- मेलः 125 पद
- सब इंस्पेक्टर- फीमेलः 61 पद
- सब इंस्पेक्टर इन सीएपीएफएस-मेलः 4001
- सब इंस्पेक्टर इन सीएपीएफएस-फीमेल: 308
- सीआरपीएफ (CRPF): 1113
- सीआईएसएफ (CISF): 1437
- बीएसएफ (BSF): 847
- आईटीबीपी (ITBP): 237
- एसएसबी (SSB): 59
जरुरी योग्यता
SSC CPO भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री या उसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद के लिए आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवारों के पास क्वालिफाई करने के लिए फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT) के लिए तय तारीख पर LMV के लिए वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। वे पुरुष उम्मीदवार जिनके पास एलएमवी के लिए वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है, वे केवल CAPF में सब इंस्पेक्टर पद के लिए ही अप्लाई कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले SSC की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर जैसी बेसिक डिटेल प्रदान करके एसएससी वेबसाइट पर एक अकाउंट बनाएं।
- अब अपनी रजिस्टर्ड डिटेल्स के साथ अकाउंट में लॉगिन करें।
- पर्सनल, एजुकेशनल और अन्य जरूरी डिटेल्स के साथ आवेदन फॉर्म पूरा करें।
- फोटोग्राफ, साइन और जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
- अब फीस का भुगतान करें और अपने फॉर्म को सबमिट कर दें साथ ही इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
आवेदन शुल्क
SSC CPO भर्ती 2024 परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं SC, ST और एक्स सर्विस मैन उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
आयु सीमा
SSC CPO भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट की आयु की गणना 1 अगस्त 2024 से की जाएगी। इनकी आयु कम से कम 20 साल होनी चाहिए वहीं अधिकतम आयु सीमा 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
आयु सीमा में छूट की बात करें तो SC, ST कैटेगरी के लिए 5 साल, OBC कैटेगरी के लिए 3 साल और एक्स सर्विसमेन के लिए 3 साल की छूट का प्रवाधान है। इसके अलावा भी अलग अलग कैटेगरी के तहत कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के मुताबिक छूट दी जाएगी
Government job opportunity there is bumper recruitment in delhi police more than 4 thousand posts are vacant
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














