Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UPI-Lite : यूपीआई लाइट यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब ई-वॉलेट से बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर पाएंगे पैसे

सर्कुलर में आगे ये भी लिखा गया है कि एक्टिव यूपीआई लाइट वाले यूपीआई ऐप में ऐप लॉगिन के समय ऐप पासकोड, बायोमेट्रिक्स या पैटर्न पर आधारित लॉक होगा। ये चेंज 31 मार्च, 2025 तक लागू किया जाएगा।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Feb 27, 2025 | 07:20 AM

यूपीआई लाइट (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने यूपीआई लाइट से संबंधित एक नया नियम पेश किया है, जो 1 अप्रैल 2025 को लागू होने वाला है। वर्तमान समय में यूपीआई लाइट यूजर्स को अकाउंट में बचे हुए बैलेंस को निकालने की सुविधा नहीं मिलती है, लेकिन अब खबर आ रही है कि जल्द ही ये सुविधा शुरू होने जा रही है।

इसको लेकर नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई ने एक सर्कुलर जारी किया था। 21 फरवरी, 2025 के एक सर्कुलर में एनपीसीआई ने अपने सभी भुगतान सेवा प्रदाता यानी पीएसपी बैंकों और उन ऐ्प्स को आदेश दिया है कि जिनपर यूपाआई लाइट लाइव है, वे 31 मार्च 2025 तक ट्रांसफर आउट फीचर को एक्टिव करें।

इस समय नहीं है पैसे निकालने की सुविधा

वर्तमान समय में यूपीआई लाइट यूजर्स एक ही तरीके से चलती है, यूपीआई लाइट वॉलेट में पैसे लोड कर सकते हैं, लेकिन उन्हें विड्रॉल करने का ऑप्शन नहीं मिलता है। यदि कोई व्यक्ति यूपीआई लाइट से कोई राशि निकालना चाहता है, तो उसे अपना यूपीआई लाइट अकाउंट पहले निष्क्रिय अक्षम करना होगा। जैसा कि अभी एनपीसीआई के वेबसाइट पर बताया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

मंदी के दलदल में फंसा भारतीय शेयर बाजार! IPO-OFS की सबसे बड़ी लूट का ‘साइड इफेक्ट’

Share Market Crash: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1600 अंक टूटा, निवेशकों में युद्ध से बड़ा डर

Share Market Closed: होली पर आज शेयर बाजार बंद, सोमवार की भारी गिरावट के बाद निवेशकों ने ली राहत की सांस

Jamsetji Tata Birth Anniversary: आधुनिक भारतीय उद्योग के जनक और उनके सपनों के भारत की एक अनूठी कहानी

लाइट रेफरेंस नंबर

एनपीसीआई ने ये भी कहा है कि यूपीआई लाइट पर काम करने वाले सभी इश्यू बैंकों को एलआरएन यानी लाइट रेफरेंस नंबर लेवल की बाकी राशि बनाए रखनी होगी और ये सुनिश्चित करना होगा। सर्कुलर में आगे ये भी लिखा गया है कि एक्टिव यूपीआई लाइट वाले यूपीआई ऐप में ऐप लॉगिन के समय ऐप पासकोड, बायोमेट्रिक्स या पैटर्न पर आधारित लॉक होगा। ये चेंज 31 मार्च, 2025 तक लागू किया जाएगा। यूपीआई लाइट के लिए बाकी सभी दिशा-निर्देश समान रहेंगे।

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

यूपीआई लाइट वॉलेट

पिछले साल अक्टूबर के महीने में आरबीआई ने यूपीआई लाइट वॉलेट की लिमिट को 2,000 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये करने का ऐलान किया था। यूपीआई लाइट हर ट्रांसेक्शन लिमिट भी 100 रुपये से बढ़कर 500 रुपये कर दिया गया था। यूपीआई 123 पे के लिए हर ट्रांसेक्शन लिमिट को 5,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये की जाएगी।

Good news for upi lite users

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 26, 2025 | 08:54 PM

Topics:  

  • Business News
  • Online Banking
  • RBI

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.