Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती के बाद सोने की तस्करी में आई गिरावट, CBIC चेयरमैन का बड़ा दावा

सीमा शुल्क या आयात या निर्यात प्रतिबंधों से बचने के लिए राष्ट्रीय सीमाओं के पार माल की गुप्त आवाजाही है। यह आमतौर पर तब होता है जब सीमा शुल्क इतना अधिक होता है कि तस्कर ऐसे उत्पादों को चोरी-छिपे लाकर अधिक लाभ कमा सकते है

  • By मनोज आर्या
Updated On: Feb 10, 2025 | 10:59 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: केंद्र सरकार की तरफ से जुलाई, 2024 में कीमती धातु पर इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती के बाद से सोने की तस्करी में गिरावट दर्ज की गई है। अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के चेयरमैन संजय कुमार अग्रवाल ने यह जानकारी दी है। सरकार ने जुलाई, 2024 में सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाकर छह प्रतिशत किया गया था। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, सीमा शुल्क और डीआरआई अधिकारियों ने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून की अवधि में देश के विभिन्न हवाई अड्डों पर 544 करोड़ रुपये मूल्य का 847 किलोग्राम सोना जब्त किया है। बता दें कि, जुलाई में, सरकार ने सोने पर सीमा शुल्क 15 प्रतिशत से घटाकर छह प्रतिशत कर दिया था।

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के साथ एक इंटरव्यू में संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि पिछले साल के बजट में सोने पर शुल्क की दर कम किए जाने के बाद सोने की तस्करी में गिरावट वाई है। हालांकि, उन्होंने जब्त किए गए सोने की मात्रा या मूल्य का खुलासा नहीं किया, लेकिन उन्होंने कहा कि अधिकारी किसी भी मार्ग से मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्री यातायात, सीमाओं और देश में आने वाले वाणिज्यिक कार्गो पर नियमित निगरानी रख रहे हैं।

DRI ने जब्त किया था 1,319 किलो सोना

तस्करी, सीमा शुल्क या आयात या निर्यात प्रतिबंधों से बचने के लिए राष्ट्रीय सीमाओं के पार माल की गुप्त आवाजाही है। यह आमतौर पर तब होता है जब सीमा शुल्क इतना अधिक होता है कि तस्कर ऐसे उत्पादों को चोरी-छिपे लाकर अधिक लाभ कमा सकते हैं। सीबीआईसी के तहत राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) भारत में तस्करी-रोधी क्षेत्र में भारतीय सीमा शुल्क की शीर्ष एजेंसी है। वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान, अकेले डीआरआई अधिकारियों ने 1,319 किलोग्राम सोना जब्त किया था।

सम्बंधित ख़बरें

सोना के गहने लेना काफी नहीं, इसका इंश्योरेंस भी जरूरी, जानें कितना फायदेमंद

एक पुराना मोबाइल फोन आपको बना सकता है मालामाल, फोन में लगी होती हैं ये सोने से भी कीमती चीजें

निशानेबाज: लगातार उछलता जा रहा सोना, बढ़ते रेट से हैरान मत होना

सोना असली है या नकली? इन 5 तरीकों से पता कर सकते हैं आप; दुकानदार भी नहीं बना पाएगा मूर्ख

यह 2023-24 में सीमा शुल्क अधिकारियों सहित सीबीआईसी की तरफ से जब्त किए गए 4,869.6 किलोग्राम सोने का हिस्सा है। वर्ष के दौरान सीबीआईसी द्वारा 1,922 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। दिसंबर में जारी डीआरआई की भारत में तस्करी पर रिपोर्ट के अनुसार, भारत अवैध सोने के आयात का एक प्रमुख गंतव्य बन गया है। इसमें सोना और चांदी मुख्य रूप से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और सऊदी अरब जैसे खाड़ी देशों से आते हैं, जहां ये धातुएं कम कीमतों पर उपलब्ध हैं।

बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें!

हवाई यात्रा के जरिए भारत में होती है सोने की तस्करी

भारत में हवाई मार्ग के माध्यम से सोने की तस्करी एक प्रमुख माध्यम है। पश्चिम एशियाई और दक्षिण पूर्व एशियाई देश पारंपरिक रूप से इसके मुख्य उद्गम स्थल रहे हैं। हाल ही में नैरोबी और अदीस अबाबा जैसे अफ्रीकी हवाई अड्डे, साथ ही ताशकंद जैसे हवाई अड्डे भी तस्करी के के लिए प्रमुख स्थान बनकर उभरे हैं।

Gold smuggling declined after cut in import duty cbic chairman big claim

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 10, 2025 | 10:41 AM

Topics:  

  • Gold Ornaments

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.