Gold-Silver Rate: लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें अपने शहर में सोने-चांदी का भाव
Gold-Silver Rate Today 07 May: सोने-चांदी के भाव में भारी उछाल आया है। MCX पर 10 ग्राम सोना 1,52,678 रुपये और 1 किलो चांदी 2,55,771 रुपये पर पहुंच गई है। कई शहरों में कीमतों में तेजी है।
- Written By: प्रिया सिंह
आज सोने-चांदी का भाव (सोर्स-सोशल मीडिया)
Gold-Silver Rate Today In India: इंटरनेशनल मार्केट के साथ-साथ घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। बुधवार को इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड की कीमत 3 प्रतिशत से भी ज्यादा उछल गई। इसी के साथ चांदी की कीमतों ने भी वैश्विक स्तर पर लगभग 6.2 प्रतिशत की बड़ी और शानदार छलांग लगा डाली है।
MCX पर आज लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी दोनों के ही भाव बहुत मजबूत बने हुए हैं। आज MCX पर सोने का भाव 546 रुपये उछलकर 1,52,678 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इसी तरह चांदी का रेट भी 2506 रुपये चढ़कर 2,55,771 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।
भारत के प्रमुख शहरों में सोने का भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,290 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट 1,39,610 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,52,140 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,460 रुपये है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,830 रुपये और 22 कैरेट 1,41,010 रुपये है। पुणे और बेंगलुरू में 24 कैरेट सोना 1,39,460 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 1,38,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सम्बंधित ख़बरें
इधर Vodafone Idea के चेयरमैन बने मंगलम बिड़ला, उधर रॉकेट बना कंपनी का शेयर; घाटे में चल रही Vi को बड़ी राहत
Indian Share Market: हरे निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स 406 अंक, निफ्टी 24,100 के पार, जानिए आज के टॉप गेनर्स
Gold-Silver Rate: सोना-चांदी की कीमतों में भारी उछाल से खरीदने वालों को झटका! जानें अपने शहर के ताजा भाव
क्या 8वें वेतन आयोग में 283% बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी? कब से लागू होगा नया पे-स्केल, जानें सबकुछ
चांदी की कीमतों में तेजी
सोने के साथ-साथ देश में 1 किलो चांदी की कीमतों में भी भारी तेजी का माहौल लगातार देखने को मिल रहा है। आज सराफा बाजार में चांदी का रेट 5000 रुपये की भारी बढ़त के साथ 2,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले 6 मई को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 3,500 रुपये बढ़कर 2,54,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल
विदेशी बाजारों की बात करें तो गोल्ड का भाव इंटरनेशनल मार्केट में 0.30 प्रतिशत चढ़कर 4708 डॉलर प्रति औेंस पर है। वहीं दूसरी ओर चांदी 1.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 78.165 डॉलर प्रति औंस पर मजबूती से कारोबार कर रही है। कीमतों में रिकवरी की बड़ी वजह निचले स्तर पर खरीदारी और कच्चे तेल की कीमतों में आई कुछ नरमी को माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: ग्लोबल संकेतों से गदगद हुए Share Market, सेंसेक्स खुला 78000 के ऊपर, निफ्टी में भी तेजी
सोने की तेजी के कारण
अमेरिका में बॉन्ड यील्ड ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं और फेडरल रिजर्व लंबे समय तक अपनी ब्याज दरें ऊंची रख सकता है। इससे सोने पर दबाव बनता है क्योंकि ग्लोबल मार्केट में रखे गए गोल्ड रिजर्व पर किसी भी तरह का कोई ब्याज नहीं मिलता है। चीन और पोलैंड जैसे बड़े देशों ने अपने गोल्ड रिजर्व बढ़ाना लगातार जारी रखा है जिससे बाजार में मांग बढ़ी है।
