ग्लोबल संकेतों से गदगद हुए Share Market, सेंसेक्स खुला 78000 के ऊपर, निफ्टी में भी तेजी

Stock Market News: भारतीय शेयर बाजार में आज भारी उतार-चढ़ाव जारी है। अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने की खबरों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले हैं, जबकि मिडकैप में खरीदारी दिखी।
Indian Stock Market Rise
भारतीय शेयर मार्केट में तेजी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Indian Stock Market Rise: भारतीय शेयर बाजार में आज (07 मई 2026) को जबरदस्त उठापटक देखने को मिल रही है। मध्य पूर्व मेंं तनाव कम होने के संकेत और अमेरिका-ईरान के बीच जंग खत्म होने की उम्मीद के ग्लोबल मार्केट में आई है। इसका साफ असर भारतीय स्टॉक मार्केट पर दिखा। मार्केट सुबह मजबूती के साथ खुले।

गुरुवार सुबह बीएसई का 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 380 अंकों की बढ़त के साथ 78,339 पर खुला। जबकि NSE का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क सूचकांक निफ्टी 50 67 अंकों की तेजी के साथ 24,398 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 202 अंक या 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,563 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 97 अंक या 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,657 पर था।

निफ्टी ऑटो और मेटल बाजार में तेजी

शुरुआत कारोबार सूचकांक में निफ्टी ऑटो और निफ्टी मेटल बाजार का नेतृत्व कर रहे थे। इसके अलावा निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी कमोडिटीज और निफ्टी इंडिया डिफेंस हरे निशान में थे। वहीं, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी पीएसई, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी सर्विसेज हरे लाल निशान में थे। वहीं, सेंसेक्स पैक में एमएंडएम, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट, इन्फोसिस, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक हरे निशान में थे। टीसीएस, एचयूएल, सन फार्मा, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, बीईएल, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक और आईटीसी लूजर्स थे।

तेजी के साथ खुले एशियाई बाजार

भारतीय शेयर बाजार के उलट ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। अमेरिकी बाजार भी बुधवार को हरे निशान में बंद हुआ, जिसमें डाओ जोन्स 1.24 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 2.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

FIIs में लगातार बिकवाली का जोर

विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) लगातार बिकवाली कर रहे हैं। बुधवार को एफआईआई ने इक्विटी में 5,834.90 करोड़ रुपए की बिकवाली की। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 6,836.87 करोड़ रुपए का इक्विटी में निवेश किया।

जल्द खत्म हो सकता है अमेरिका-ईरान युद्ध

अमेरिका-ईरान युद्ध को समाप्त करने के लिए लगातार बातचीत कर रहे हैं।  ईरान की समाचार एजेंसी ISNA द्वारा ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि तेहरान अपनी प्रतिक्रिया देगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि ईरान एक समझौता चाहता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ईरान से अपने परमाणु कार्यक्रम को बंद करने और हॉमुर्ज सेट्रट को खोलने की मांग रहा है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि ईरान एक समझौते चाहता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com