Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी के भाव में गिरावट, 5 दिसंबर की सुबह कीमतों में आई कमी
Gold-Silver Rate Today 05 December: 5 दिसंबर की सुबह सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 129800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। आइये जानते हैं अन्य शहरों का भाव...
- Written By: प्रिया सिंह
आज सोने और चांदी का भाव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gold-Silver Rate Today in India: 5 दिसंबर की सुबह सोने और चांदी की कीमतों में फिर से गिरावट देखने को मिली है। राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई, चेन्नई और कोलकाता तक गोल्ड रेट नीचे आया है। निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीति बैठक को लेकर सावधान नजर आ रहे हैं। वैश्विक बाजार में भी सोना और चांदी दोनों के भाव कमजोर हुए हैं।
सोने की कीमतों में फिर गिरावट
बुधवार 5 दिसंबर की सुबह भारतीय बाजारों में सोने के भाव में गिरावट आई है। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 129800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि 22 कैरेट का दाम 118990 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद में भी सोने के रेट में कमी देखने को मिली है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का रेट
मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 129650 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 118840 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है। चेन्नई और बेंगलुरु में भी इसी तरह का रेट देखने को मिल रहा है। जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोना 129800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
सम्बंधित ख़बरें
MIDH Scheme: किसानों के लिए वरदान! जानिए क्या है यह योजना और इसके फायदे?
Monsoon Business: बारिश के मौसम में कम बजट में शुरू करें ये 3 बिजनेस, होगी बंपर कमाई
Industrial Production Growth: भारत की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर जून में 7.3 प्रतिशत तक मजबूत हुई
Income Tax Return भरने वालों की होड़, 4.7 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; 31 जुलाई के बाद लगेगा जुर्माना
शहरों के अनुसार आज का गोल्ड रेट
| शहर | 22 कैरेट (₹) | 24 कैरेट (₹) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 118990 | 129800 |
| मुंबई | 118840 | 129650 |
| चेन्नई | 118840 | 129650 |
| कोलकाता | 118840 | 129650 |
| बेंगलुरु | 118840 | 129650 |
| लखनऊ | 118990 | 129800 |
| जयपुर | 118990 | 129800 |
गिरावट के पीछे कारण
सोने की कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह अमेरिका के ताजा रोजगार आंकड़े हैं। नवंबर में पेरोल डेटा कमजोर आया, जो 2023 के बाद का सबसे खराब स्तर है। इस रिपोर्ट के बाद यह उम्मीद बढ़ गई है कि फेडरल रिजर्व अपनी नीतिगत बैठक में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है।
अगर दरें घटती हैं, तो बॉन्ड निवेश कम आकर्षक हो जाते हैं और निवेशक सोने जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ते हैं। फेडरल रिजर्व की FOMC बैठक 9-10 दिसंबर को होने वाली है, जिसके फैसलों का सीधा असर गोल्ड रेट पर पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: RBI MPC Meet: रेपो रेट में 0.25% की कटौती, लोन सस्ते होंगे और महंगाई घटने की उम्मीद
चांदी के रेट में भी गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी भी सस्ती हुई है। 5 दिसंबर की सुबह चांदी का भाव 190900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 57.34 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। देश में सोना-चांदी के दाम पर घरेलू और वैश्विक आर्थिक घटनाओं का सीधा प्रभाव पड़ता है।
