Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gold-Silver Rate: अचानक गोल्ड-सिल्वर में आई बड़ी तेजी, फिर गिर गए भाव, जानें क्या हैं ताजा रेट

Gold Silver Price Update : अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मंगलवार (11 मार्च) को सोना और चांदी की कीमतों में फिर से थोड़ी गिरावट देखने को मिली है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Mar 11, 2026 | 02:28 PM

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Gold-Silver Rates: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है। इस वैश्विक तनाव का असर दुनिया के बाजारों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। शेयर बाजारों में जहां उतार-चढ़ाव बढ़ गया है, वहीं तेल की आपूर्ति को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। इसी बीच सोना और चांदी की कीमतों में भी तेज हलचल देखने को मिल रही है।

मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं के दाम में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। चांदी की कीमत में लगभग 10,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई, जबकि सोना भी करीब 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया। इसके बाद फिर भाव में गरावट आ गई। गोल्ड करीब 450 रुपये गिरकर 162850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है वहीं चांदी करीब 1472 रुपये सस्ता होकर 276378 रुपये प्रति किलो ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।

चांदी की कीमत में तेज उछाल

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन एमसीएक्स पर कारोबार शुरू होते ही चांदी के दाम तेजी से बढ़ने लगे। सोमवार को 5 मई एक्सपायरी वाली 1 किलो चांदी 2,67,160 रुपये पर बंद हुई थी। मंगलवार को यह तेजी के साथ बढ़कर 2,76,370 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। इस तरह एक ही दिन में चांदी करीब 9,210 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई।

सम्बंधित ख़बरें

आम आदमी को बड़ा झटका, मई में 3.93% तक पहुंची खुदरा महंगाई; पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा खेल

India GCC Relations: भारत के लिए क्यों खास हैं ‘GCC’ देश? आसान भाषा में जानिए इस संगठन की ताकत और अहमियत

Gold-Silver Rate Today: आज सोने की कीमतों में 1600 रुपये का उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए आज का ताजा भाव

Share Market में रिकॉर्ड ओपनिंग: सेंसेक्स 1000 अंक मजबूत, निफ्टी भी 292 अंकों की जबरदस्त छलांग लगाकर 23453 पर

रिकॉर्ड स्तर से अब भी काफी नीचे

हालांकि इस तेज बढ़त के बावजूद चांदी अभी भी अपने रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे बनी हुई है। बीते 29 जनवरी को एमसीएक्स पर चांदी पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंची थी और 4,20,048 रुपये प्रति किलो का लाइफटाइम हाई छुआ था। मौजूदा कीमत की तुलना करें तो चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 1,43,678 रुपये प्रति किलो सस्ती है।

सोने की कीमत में भी तेजी

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर सोने की कीमतों पर भी पड़ा है। एमसीएक्स पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला 10 ग्राम 24 कैरेट सोना पिछले बंद 1,60,299 रुपये से बढ़कर 1,62,388 रुपये तक पहुंच गया। यानी सोने के भाव में करीब 2,089 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

रिकॉर्ड स्तर से कितना सस्ता सोना

सोने की कीमत भी 29 जनवरी को अपने उच्चतम स्तर पर पहुंची थी, जब एमसीएक्स पर इसका भाव 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम तक चला गया था। मौजूदा कीमत के हिसाब से सोना अभी भी अपने रिकॉर्ड स्तर से लगभग 30,708 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है।

घरेलू बाजार में भी बढ़े दाम

एमसीएक्स के अलावा घरेलू बाजार में भी सोना-चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, सोमवार शाम को 24 कैरेट सोना 1,58,674 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जो मंगलवार को बढ़कर 1,60,436 रुपये हो गया।

यह भी पढ़ें- LPG किल्लत से निपटने के लिए भारत का प्लान-B तैयार, अब इन देशों से आ रही LPG की खेप

वहीं चांदी की कीमत सोमवार को 2,60,056 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी और मंगलवार को 2,72,830 रुपये प्रति किलो पर खुली। हालांकि इन कीमतों में जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते, इसलिए बाजार में वास्तविक कीमत इससे ज्यादा हो सकती है।

Gold silver rate big surge then fall check latest prices

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 11, 2026 | 10:12 AM

Topics:  

  • Business News
  • Gold-Silver Rate
  • MCX Gold Rate
  • Silver Price

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.