Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में लौटी बहार, ₹1400 महंगा हुआ गोल्ड, सिल्वर में भी ₹4,629 की तेजी
Gold-Silver Rate Today: सोना और चांदी की कीमतों में तेजी जारी है। एमसीएक्स पर सोना 1,52,786 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,33,412 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गई। आयात रिकॉर्ड स्तर पर।
- Written By: अक्षय साहू
सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gold Silver Price Today 18 Feb: आज, 18 फरवरी, बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है। सुबह कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने और चांदी का भाव बढ़ने लगा। एमसीएक्स (MCX) पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 1,368 रुपये (0.90%) की बढ़त के साथ 1,52,786 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि मार्च डिलीवरी वाली चांदी 4,629 रुपये (2.02%) की जोरदार छलांग के साथ 2,33,412 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस तेजी के पीछे मुख्य कारण ‘शॉर्ट कवरिंग’ है, जिससे निवेशकों को ऊंचे भाव पर खरीदारी करनी पड़ रही है। देश में सोने-चांदी की मांग अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच गई है। जनवरी 2026 में भारत का सोने का आयात पिछले साल की तुलना में 349.22% बढ़कर 12 अरब डॉलर पर पहुंच गया। चांदी का आयात भी 127% बढ़कर 2 अरब डॉलर पार कर गया। विशेषज्ञों का मानना है कि शादियों का सीजन और सुरक्षित निवेश के लिए लोगों का बढ़ता भरोसा इस मांग के पीछे मुख्य वजह है।
लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
बीते दिन एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट भी देखी गई। अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना 3,345 रुपये (2.16%) गिरकर 1,51,415 रुपये प्रति 10 ग्राम और मार्च एक्सपायरी वाली चांदी 11,328 रुपये (4.72%) की भारी गिरावट के साथ 2,28,563 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market में गिरावट के बाद लौटी रौनक, सेंसेक्स में 400 से अधिक अंकों की उछला, निफ्टी भी 23,800 के पार
Parle की खुली किस्मत, PM मोदी और मेलोनी एक वीडियो से रॉकेट बना शेयर प्राइस, 5 प्रतिशत तक उछला भाव
Gold-Silver Rate Today: बाजार खुलते ही औंधे मुंह गिरी चांदी, सोना भी फिसला, जानें आज का रेट
Share Market में हाहाकार! रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में मची भयंकर बिकवाली, सेंसेक्स 541 अंक टूटा
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 4,897.10 डॉलर रहा, जो 8.80 डॉलर यानी 0.18% की गिरावट दर्शाता है। चांदी 72.760 डॉलर पर 1.06% टूट गई, जबकि तांबे में मजबूती देखी गई और यह 5.6770 डॉलर पर 0.61% बढ़ा।
यह भी पढ़ें: Share Market Update: शेयर बाजार में सुस्ती, 83500 के नीचे फिसला सेंसेक्स, निफ्टी 25,725 के स्तर पर
जेन Z ने सोने-चांदी पर जताया भरोसा
पिछले 18 महीनों में सोना और चांदी की कीमत दोगुनी से अधिक बढ़ चुकी हैं। हालांकि वर्तमान में कई विशेषज्ञ बड़े निवेश को जोखिम भरा मान रहे हैं। पहले जबरदस्त रिटर्न के चलते हर कोई सोना-चांदी खरीदने की होड़ में था, जिसमें जेन जेड और मिलेनियल्स भी शामिल थे। आज खरीदार गिरावट का इंतजार कर रहे हैं।
