Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोना और चांदी की रफ्तार रुकी…दाम में भारी गिरावट, देखें आपके शहर का लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Price Today: गुरुवार को वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट रही। 24 कैरेट सोना ₹1,37,067 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,57,100 प्रति किलो पर बंद हुई।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Jan 08, 2026 | 11:05 AM

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gold-Silver Rate 8 January 2026: गुरुवार को वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सुबह करीब 11 बजे फरवरी डिलीवरी के लिए सोने का भाव बीते सत्र की तुलना में 0.68 प्रतिशत गिरकर ₹1,37,067 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, मार्च डिलीवरी के लिए चांदी की कीमत भी 1.62 प्रतिशत कम होकर ₹2,46,550 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।

इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। गुरुवार को सोने का भाव लगभग 4,440 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। यह गिरावट पिछले सत्र के नुकसान के बाद आई, क्योंकि निवेशक अमेरिका से आने वाले मिले-जुले आर्थिक आंकड़ों और भू-राजनीतिक घटनाओं पर नजर बनाए हुए हैं। 

भारत में सोने-चांदी ताजा कीमत

आज भारत में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। 24 कैरेट सोने का भाव 1,38,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि कल सुबह यह 1,38,830 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोने की कीमत भी कम होकर 1,26,740 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जो कल 1,27,260 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

सम्बंधित ख़बरें

भारत पर 500 फीसदी टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका! नए रूस प्रतिंबध बिल पर ट्रंप ने लगाई मुहर

सोने-चांदी की कीमतों पर लगा ब्रेक, 700 रुपये लुढ़का गोल्ड, तो 4,648 रुपये सस्ता हुआ सिल्वर

सोने-चांदी की कीमतों पर दिखा वैश्विक तनाव का असर, रिकॉर्ड हाई के करीब पहुंचे, देखें लेटेस्ट प्राइज

सोना या चांदी? 2026 में कौन कराएगा मोटी कमाई; एक्सपर्ट ने बताया कहां दांव लगाना है समझदारी

इसके साथ 18 कैरेट सोने का भाव भी गिरकर 1,03,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो पहले 1,04,130 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं, चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली। आज एक किलो चांदी का भाव 2,57,100 रुपये पर आ गया।

देश के प्रमुख शहरों में आज का भाव 

देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव में थोड़ी भिन्नता देखी जा रही है। दिल्ली में 8 जनवरी को 24 कैरेट सोने का भाव ₹13,815 प्रति ग्राम, 22 कैरेट का ₹12,665 प्रति ग्राम और 18 कैरेट का ₹10,365 प्रति ग्राम रहा। 

यह भी पढ़ें: लगातार तीसरे दिन गिरावट, निफ्टी 26100 के नीचे फिसला, सेंसेक्स भी लाल निशान पर

मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव ₹13,800 प्रति ग्राम, 22 कैरेट का ₹12,650 प्रति ग्राम और 18 कैरेट का ₹10,350 प्रति ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, चेन्नई में सोने की कीमतें थोड़ी अधिक रही, जहां 24 कैरेट सोने का भाव ₹13,909, 22 कैरेट का ₹12,750 और 18 कैरेट का ₹10,640 प्रति ग्राम रहा। इसी प्रकार बैंगलोर में सोने की कीमतें मुंबई और कोलकाता के समान ₹13,800, ₹12,650 और ₹10,350 प्रति ग्राम रही।

Gold silver price today january 08 2026 check latest rates in your city

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 08, 2026 | 11:02 AM

Topics:  

  • Bussiness News
  • Gold-Silver Rate
  • MCX gold rate
  • Silver Price

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.