Gold Silver Price Today: डॉलर की मजबूती से सोने-चांदी पर दबाव, सोने के भाव स्थिर तो चांदी 2.68% तक लुढ़की

Gold Silver Price: अमेरिकी डॉलर की मजबूती और सरकारी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी से कीमती धातुओं पर दबाव, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 2.68% तक गिरी, जबकि सोने के भाव में खास बदलाव नहीं हुआ।
Gold-Silver Price Today
आज सोने-चांदी का भावसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

सोने के भाव स्थिर तो चांदी 2.68% तक लुढ़की

24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,37,610 से ₹1,38,490 प्रति 10 ग्राम

चांदी का भाव लगभग ₹1,82,619 से ₹1,94,900 प्रति किलोग्राम

Gold Silver Rate 16 November 2026: वैश्विक बाजार में सोमवार, 16 नवंबर को शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की कीमतों में खास बदलाव नहीं हुआ, जबकि चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और सरकारी बॉन्ड की यील्ड में बढ़ोतरी ने कीमती धातुओं की चमक फीकी कर दी। इसके अलावा, अमेरिका में महंगाई के अनुमान से अधिक रहने वाले आंकड़ों ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ाई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड करीब 3,884 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, स्पॉट सिल्वर की कीमत 1.89 फीसदी टूटकर लगभग 48 डॉलर प्रति औंस रह गई। अमेरिकी कमोडिटी बाजार कॉमेक्स पर भी सोने में मामूली कमजोरी देखने को मिली। गोल्ड फ्यूचर्स 0.06 फीसदी गिरकर 3,883.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दूसरी ओर, चांदी के वायदा भाव में 2.68 फीसदी की गिरावट आई और यह 47.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

घरेलू बाजार में सोने-चांदी का भाव

भारतीय वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर्स शुक्रवार, 13 नवंबर को 1,36,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी का वायदा भाव 1,76,543 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

शुरुआती कारोबार के दौरान घरेलू बाजार में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सोने का स्पॉट भाव घटकर 1,35,797 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी की कीमत 1,77,590 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।

Gold-Silver Price Today
Stock Market Today: लगातार चौथे दिन लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, जानें Sensex और Nifty का हाल

डॉलर और कच्चे तेल की चाल पर भी नजर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर इंडेक्स सोमवार के शुरुआती कारोबार में 103.41 के स्तर पर बना रहा। वहीं, ब्रेंट क्रूड के CFD फ्यूचर्स में 0.95 फीसदी की कमजोरी आई और भाव गिरकर 95.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतें केवल अंतरराष्ट्रीय मांग और आपूर्ति से तय नहीं होतीं। रुपये और डॉलर के बीच विनिमय दर भी घरेलू भाव को प्रभावित करती है। अगर रुपया कमजोर होता है तो वैश्विक बाजार में गिरावट के बावजूद भारत में सोने-चांदी की कीमतों में उतनी कमी नहीं आ सकती। इसके विपरीत, रुपये की मजबूती से घरेलू कीमतों पर गिरावट का असर ज्यादा दिखाई दे सकता है।

Gold-Silver Price Today
क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन IPO: कर्ज घटाने की तैयारी, लेकिन महंगे वैल्यूएशन और कानूनी विवाद की चुनौती

निवेशकों को किन बातों पर रखनी चाहिए नजर?

मौजूदा परिस्थितियों में सोने और चांदी के बाजार में जल्दबाजी में निवेश करने से बचना जरूरी है। अमेरिकी महंगाई के आंकड़े, ट्रेजरी यील्ड और डॉलर की दिशा आने वाले दिनों में कीमती धातुओं के रुख को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में निवेशकों के लिए बेहतर होगा कि वे बाजार की चाल और वैश्विक आर्थिक संकेतकों पर नजर रखें तथा केवल छोटी अवधि के उतार-चढ़ाव को देखकर निवेश का फैसला न लें।

जाने क्या है सोने का भाव?

चांदी का भाव जाने

शहर के अनुसार सोने की क्या है कीमत?