Gold-Silver Rate: झटके के बाद संभला सराफा बाजार, रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंचे दाम! जानें लेटेस्ट रेट
Gold-Silver Price Today 18 May 2026: सोने-चांदी की कीमतों में शुरुआत की गिरावट के साथ हुई। गिरावट के बाद MCX पर बाजार संभला। 18 मई को सोना ₹1,58,680 और चांदी ₹2,72,650 के पार पहुंच गया।
- Written By: प्रिया जैस
सोने के गहने (सौजन्य-IANS)
Comex Gold-Silver Price: सोमवार (18, मई) को सोने और चांदी की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। हालांकि, शुरुआती कारोबार में सोना और चांदी दोनों ही कीमती धातु हरे निशान में आ गए।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 जून 2026 के कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,58,547 रुपए के मुकाबले 471 रुपए या 0.29 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,58,076 रुपए था। लेकिन शुरुआत कारोबार में ही इसमें तेजी देखी गई। सुबह 9:15 पर यह 133 रुपए या 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,58,680 रुपए पर था।
अब तक के कारोबार में सोने ने 1,57,547 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,58,547 रुपए का उच्चतम स्तर छू चुका है। चांदी का 3 जुलाई, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,71,886 रुपए के मुकाबले 4,486 रुपए या 1.64 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,67,400 रुपए पर खुला था।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर में औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान, हर माह होगी समन्वय बैठक
LokOS App: लखपति दीदी अभियान को मिली नई शानदार डिजिटल ताकत, महिलाओं के लिए 18.50 करोड़ रजिस्टर तैयार
8th Pay Commission: फैमिली यूनिट फॉर्मूले से खुलेगी किस्मत, 69,000 तक होगी बेसिक सैलरी!
Gold-Silver Rate Today: आज सोने और चांदी के भाव में आया बड़ा बदलाव, जानें आज के ताजा रेट
वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी में गिरावट
शुरुआत कारोबार में ही इसमें तेजी देखने को मिली थी। खबर लिखे जाने तक यह 764 रुपए या 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,72,650 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,64,949 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,74,145 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।
दूसरी तरफ वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.39 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,543 डॉलर प्रति बैरल और चांदी 2.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.778 डॉलर प्रति बैरल पर था।
यह भी पढ़ें – शेयर बाजार में ब्लैक मंडे! सेंसेक्स 75,000 के नीचे फिसला, चौतरफा बिकवाली से निवेशकों के डूबे अरबों रुपये
सोने और चांदी में गिरावट की बड़ी वजह
जानकारों के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी में गिरावट की वजह यूएस 10 ईयर के बॉल्ड यील्ड का 4.65 प्रतिशत पर जाना है। इससे डॉलर भी मजबूत हो रहा है, जिससे कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव बढ़ रहा है।
इस गिरावट के बाद भी सोने और चांदी ने बीते एक साल में मजबूत रिटर्न दिया है। डॉलर में सोने ने एक साल में 40 प्रतिशत से अधिक और चांदी ने 131 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
