चांदी खरीदने वालों को लगा झटका, कीमतों में ₹2300 से ज्यादा की तेजी, PM मोदी की अपील के बाद गिरा सोने का भाव

Gold-Silver Rate Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई, जबकि चांदी में भारी उछाल आया है। चांदी 2,64,300 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है।
gold silver price today
सोने-चांदी की कीमतों में हलचल तेज (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Gold-Silver Price Today 11 May 2026: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोने और चांदी की कीमतों में काफी हलचल देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोने की कीमतों में 80 रूपए की गिरावट दर्ज की गई है। एमसीएक्स फिलहाल 10 ग्राम सोना 1,52,443 रूपए पर ट्रेड कर रहा है। इससे उलट चांदी की कीमतें में 2378 रूपए की बढ़ोतरी आई है। चांदी  2,64,300 रूपए प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है।

भारतीय बाजारों के अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत 0.74 प्रतिशत गिरकर 4694 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। वहीं, चांदी के भाव में 0.53 प्रतिशत का उछलकर 81.290 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

पीएम मोदी ने की थी सोना न खरीदने की अपील

सोने की कीमतों में गिरावट ऐसे समय में आई है, जब इससे एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से अगले एक साल तक सोने न खरीदने की अपील की है। पीएम मोदी ने रविवार को तेलंगाना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से अपील की थी कि वो अगले एक साल तक किसी भी परिवारिक कार्यक्रम के लिए सोना न खरीदें। उन्हें कहा कि सोना खरीदने में बहुत अधिक विदेशी मुद्रा का उपयोग होता है जिससे देश की अर्थव्यवस्था कमजोर होती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि, सोने-चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे सप्ताह एक सीमित दायरे में रह सकती है। इसके पीछे की वजह साफ है कि निवेशकों की नजर ग्लोबल खबरों और आर्थिक उठापटक पर बनी हुई है। बाजार का सारा ध्यान इस समय अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध और शांति वार्ता पर टिकी हुई है। जिसका असर निवेशकों के मूड पर भी नजर आ रहा है।

प्रमुख शहरों में सोने का भाव

शहर 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) 22 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,52,490 1,39,790
मुंबई 1,52,340 1,39,640
कोलकाता 1,52,340 1,39,640
चेन्नई 1,54,360 1,41,490
पुणे 1,52,340 1,39,640
बेंगलुरु 1,52,340 1,39,640
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com