Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उलटफेर, गोल्ड फिसला, सिल्वर ने पकड़ी तूफानी रफ्तार
Gold-Silver Rate: सोने की कीमतों में आज मामूली गिरावट देखी गई, लेकिन चांदी ने 2,500 रुपये की छलांग लगाकर सबको चौंका दिया। अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए सोने की ओर भाग रहा है।
- Written By: अक्षय साहू
सोने-चांदी की कीमतों में हलचल तेज (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gold-Silver Price Today 15 April 2026: सोने की कीमतों में आज हल्की गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी ने जोरदार तेजी दिखाई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुरुआती कारोबार में सोना करीब 50 रुपये टूटकर ट्रेड करता नजर आया, जबकि चांदी में 2,500 रुपये से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।
5 जून डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,54,817 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और आज 1,54,757 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,54,651 रुपये के निचले स्तर तक गया, जबकि 1,54,850 रुपये का उच्च स्तर भी छुआ। सुबह 9:12 बजे यह करीब 53 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,764 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
अंबेडकर जयंती की छुट्टी का दिखा असर
14 अप्रैल को बी. आर. अंबेडकर जयंती के कारण सराफा बाजार बंद रहे, जिससे सोमवार के भाव ही मंगलवार को लागू हुए। MCX पर भी सुबह का सत्र बंद रहा, लेकिन शाम के सत्र में सामान्य कारोबार हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
Gold-Silver Rate Today: आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल, जानें ताजा रेट
Share Market: हफ्ते के दूसरे दिन मार्केट में गिरावट, लाल निशान में सेंसेक्स की शुरुआत; वीकली एक्सपायरी का असर
सोने-हीरे की मांग में भारी उछाल! जून में 26% से अधिक बढ़ा भारत का रत्न एवं आभूषण निर्यात
पिछले सत्र में MCX पर जून डिलीवरी वाला सोना 89 रुपये गिरकर 1,51,983 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं मई डिलीवरी वाली चांदी 2,775 रुपये गिरकर 2,40,499 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी। गुडरिटर्न्स के अनुसार, हालिया सत्र में 24 कैरेट सोना 1,470 रुपये बढ़कर 1,53,930 रुपये पर पहुंचा, जबकि चांदी 2,55,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर स्थिर रही।
दिल्ली में गिरा सोने-चांदी का भाव
राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में पिछले सत्र में गिरावट देखी गई थी। चांदी करीब 2.45 लाख रुपये प्रति किलो तक फिसल गई, जबकि सोना लगभग 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, चांदी 1,800 रुपये गिरकर 2,45,200 रुपये प्रति किलो और 24 कैरेट सोना 300 रुपये टूटकर 1,55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
निवेशकों को पसंद आ रहा सोना
इस बीच, भू-राजनीतिक तनाव के चलते निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश विकल्प यानी सोने की ओर बढ़ा है। गोल्ड ETF में जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान 31,561 करोड़ रुपये का निवेश हुआ, जो पिछले साल की तुलना में करीब छह गुना ज्यादा है।
यह भी पढ़ें- मुंबई में अब नहीं होगी बिजली की किल्लत! Adani की 1000MW की HVDC ट्रांसमिशन लाइन शुरू; ESG रैंक में किया टॉप
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दो दिन की गिरावट के बाद सोने और चांदी की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिली है। अमेरिका-ईरान तनाव में संभावित नरमी और महंगाई को लेकर चिंताओं में कमी से कीमतों को सहारा मिला है।
