Gold-Silver Rate Today: सोना खरीदने वालों की मौज...₹1151 सस्ता हुआ गोल्ड, चांदी भी तेजी से फिसला

Gold-Silver Price: 13 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,52,980 पर आ गया है, जबकि कच्चा तेल $100 के पार पहुँच गया है।
Gold-Silver Price
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gold-Silver Price Today 13 April 2026: सप्ताह के पहले दिन देश में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। 13 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 152,980 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। वहीं मुंबई में यह कीमत 152,830 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

हालांकि, पिछले एक सप्ताह के दौरान सोने की कीमतों में कुल बढ़ोतरी भी हुई है। इस अवधि में 24 कैरेट सोना करीब 1,910 रुपये महंगा हुआ है, जबकि 22 कैरेट सोने में लगभग 1,750 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स 1.1% गिरकर 4,734.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। इसके पीछे मुख्य कारण मजबूत अमेरिकी डॉलर और बढ़ती बॉन्ड यील्ड बताए जा रहे हैं। वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने कच्चे तेल की कीमतों को फिर से ऊपर पहुंचा दिया है। कच्चा तेल एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है, जिससे महंगाई बढ़ने की आशंका भी तेज हो गई है।

प्रमुख शहरों में सोने के दाम (24 कैरेट / 22 कैरेट):

शहर 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹)
दिल्ली 152,980 140,240
मुंबई 152,830 140,090
अहमदाबाद 152,880 140,140
चेन्नई 153,810 140,990
कोलकाता 152,830 140,090
हैदराबाद 152,830 140,090
जयपुर 152,980 140,240
भोपाल 152,880 140,140
लखनऊ 152,980 140,240
चंडीगढ़ 152,980 140,240

चांदी की कीमत में गिरावट

चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। 13 अप्रैल की सुबह यह घटकर 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। हालांकि, पिछले एक सप्ताह में चांदी करीब 10,000 रुपये महंगी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सिल्वर फ्यूचर्स 2.63% गिरकर 74.47 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।

विशेषज्ञों के अनुसार, सोना और चांदी दोनों की कीमतें घरेलू और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों से प्रभावित होती हैं, जिनमें डॉलर की स्थिति, बॉन्ड यील्ड, कच्चे तेल की कीमत और भू-राजनीतिक तनाव प्रमुख भूमिका निभाते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com