Gold-Silver Price: सोने-चांदी में लौटी बहार, गिरावट के बाद ₹390 महंगा हुआ गोल्ड, चांदी की दमदार वापसी
Gold-Silver Rate: 7 अप्रैल को सोने और चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। MCX पर सोना 1,50,000 के स्तर को पार कर गया है, वहीं शादी के सीजन के कारण बाजारों में मांग बढ़ने की उम्मीद है।
- Written By: अक्षय साहू
सोने-चांदी की कीमतों में तेजी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gold-Silver Price Today 7 April 2026: 7 अप्रैल को सोने और चांदी के कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती करोबार में मल्टी एक्सटेंड कमोडिटी (MCX) पर सोने का भाव 172 रुपये गिरकर 1,49,809 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। जबकि चांदी भी 729 रुपये की गिरा कर 2,32,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
हालांकि इसके थोड़ी देर बाद ही दोनों ने वापसी की और 390 रुपये की बढ़त के साथ सोना 1,50,199 रुपये पर पहुँच गया। वहीं, चांदी में 1,850 रुपये की तेजी देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिकवाली का असर दिखा, जहाँ सोना 0.24% की गिरावट के साथ 4,673 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.33% की गिरावट के साथ 72.572 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
दिल्ली में सस्ता हुआ सोना
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 10 रुपये महंगा हुआ है, जबकि पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोना 280 रुपये और 22 कैरेट सोना 260 रुपये तक सस्ता हो चुका था। चांदी में भी चार दिनों की स्थिरता के बाद गिरावट देखी गई है। दिल्ली में एक किलो चांदी की कीमत 100 रुपये कम हुई।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: 1.45 लाख के नीचे आया गोल्ड, चांदी गिरकर 2.29 लाख पर, जानें आज का ताजा भाव
Gold-Silver Rate Today: आज सोने के दामों में गिरावट और चांदी भी 2800 से अधिक फिसली, जानें आज का ताजा भाव
नागपुर में शातिर महिला की करतूत: खरीदारी के बहाने सराफा दुकान में 9 बार मारी सेंध, 187 ग्राम सोना पार
Gold-Silver Rate: मुंबई, नागपुर से दिल्ली तक सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; देखें अपने शहर का ताजा भाव
प्रमुख शहरों में सोने-चांदी का भाव
देश के विभिन्न शहरों में सोने के भाव अलग हैं। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट 1,50,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है, मुंबई और कोलकाता में 1,50,650 रुपये पर है। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 1,38,240 रुपये, मुंबई में 1,38,090 रुपये और लखनऊ में 1,38,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है।
शादी सीजन में मांग बढ़ने की उम्मीद
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हालिया गिरावट से खरीदार अप्रैल से जुलाई तक चलने वाले शादी सीजन के लिए ज्वेलरी खरीदने में तेजी ला सकते हैं। खासकर अक्षय तृतीया के आसपास लोग एडवांस ऑर्डर देने की संभावना रखते हैं।
यह भी पढ़ें- Stock Market Crash Today: ट्रंप की धमकी से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स खुलते ही 700 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम
ज्वेलरी एक्सपर्ट अरुण नारायण का कहना है कि इससे बाजार में मांग बढ़ सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में खरीदारी के रुझान अलग रह सकते हैं। पूर्व और उत्तर भारत में लोग हल्की और 18 कैरेट ज्वेलरी पसंद कर सकते हैं, जबकि पश्चिम और दक्षिण भारत में भारी और पारंपरिक ज्वेलरी की मांग अधिक रहने की उम्मीद है।
