Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gold-Silver Rate: सोने की कीमतों में बंपर उछाल, चांदी ने भी तोड़ा रिकॉर्ड; देखें आज का लेटेस्ट प्राइस

Gold-Silver Rate: एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक- कमोडिटी  सौमिल गांधी के अनुसार, कई कारकों ने कीमती धातुओं की रिकॉर्ड-तोड़ तेजी में योगदान दिया है, जिनमें केंद्रीय बैंकों द्वारा खरीद और वैश्विक आर्थिक अस्थिरता

  • By मनोज आर्या
Updated On: Mar 17, 2025 | 09:52 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: अमेरिकी शुल्क को लेकर अनिश्चितता, व्यापार तनाव और फेडरल रिजर्व द्वारा मौद्रिक नीति में ढील की बढ़ती उम्मीदों के बीच वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के चलते सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज हुआ। सोने की कीमत 1,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के उछाल के साथ नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। अखिल भाारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना लगातार चौथे दिन मजबूत हुआ।

आज इसकी कीमत 1,300 रुपये के उछाल के साथ 90,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चस्तर पर पहुंच गई। गुरुवार को यह 89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,300 रुपये उछलकर 90,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर जा पहुंचा। गुरुवार को यह 89,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इन वजहों से महंगा हुआ सोना

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक- कमोडिटी  सौमिल गांधी के अनुसार, कई कारकों ने कीमती धातुओं की रिकॉर्ड-तोड़ तेजी में योगदान दिया है, जिनमें केंद्रीय बैंकों द्वारा खरीद और वैश्विक आर्थिक अस्थिरता शामिल है। गांधी ने कहा कि इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार और आर्थिक नीतियों के कारण सुरक्षित पनाहगाह समझी जाने वाली परिसंपत्तियों की मांग बढ़ी है। इस साल अबतक, सोने की कीमतें एक जनवरी को 79,390 रुपये प्रति 10 ग्राम से 11,360 रुपये या 14.31 प्रतिशत बढ़कर 90,750 रुपये हो गई है। शुक्रवार को होली के अवसर पर सर्राफा बाजार बंद थे।

चांदी की कीमतें भी 1,300 रुपये बढ़कर 1,02,500 रुपये प्रति किलोग्राम के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गईं। गुरुवार को चांदी 1,01,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 14.48 डॉलर बढ़कर 2,998.90 डॉलर प्रति औंस हो गया। शुक्रवार को इसने 3,000 डॉलर प्रति औंस के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया था। कॉमेक्स सोना वायदा 3,007 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। शुक्रवार को इसने 3,017.10 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्चस्तर को छुआ था।

बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विशेषज्ञों ने क्या कहा?

अबंस फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा कि मुद्रास्फीति घटने के कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीद बढ़ने के कारण सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब बनी हुई हैं। मेहता ने कहा कि भू-राजनीतिक जोखिमों ने सर्राफा की कीमतों को मजबूत किया है, क्योंकि अमेरिका ने पुष्टि की है कि वह यमन के हूतियों के खिलाफ तब तक हमले जारी रखेगा जब तक कि वे लाल सागर में जहाजों पर हमले बंद नहीं कर देते, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

Gold rises by rs 1300 to new peak on strong global trend silver also reaches new record level

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 17, 2025 | 09:52 PM

Topics:  

  • Gold price today
  • Gold-Silver Rate
  • Silver Price

सम्बंधित ख़बरें

1

त्योहारों से पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी आई गिरावट; सिर्फ इतना रह गया भाव

2

Gold-Silver Rate: त्योहारी सीजन में सस्ता हुआ सोना, चांदी का भी गिरा भाव; अब सिर्फ इतना है रेट

3

Indian Share Market के शानदार प्रदर्शन के बाद गिरे सोने और चांदी के दाम, जानें आज का रेट

4

Gold-Silver Rate: इस हफ्ते ₹919 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी में बढ़त जारी; देखें ताजा भाव

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.