Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gold Rate Update: अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमतें करेगी कौन सा कमाल, क्या 1 लाख पार जाएगा गोल्ड का दाम

पूरी दुनिया में चल रहे ग्लोबल ट्रेड वॉर का सीधा असर सोने की कीमतों पर होते हुए भी नजर आ रहा हैं। आने वाले कुछ ही दिनों में अक्षय तृतीया का त्योहार आने वाला है, जिसमें सोने की डिमांड काफी ज्यादा रहती है।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Apr 17, 2025 | 06:24 PM

गोल्ड रेट (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : 30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाने वाला है। अक्सर इस दिन लोग सोना खरीदना काफी शुभ समझते हैं। इसी आशंका को देखते हुए अब ये अटकलें लगायी जा रही है कि क्या अक्षय तृतीया के पहले गोल्ड रेट 1 लाख के आंकड़े को पार कर सकता है। आज देश की राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 9,746 प्रति ग्राम और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 97,460 रुपये है। आइए जानते हैं कि सोने की कीमतों में आए इस उछाल का क्या कारण हैं?

क्यों आ रहा है सोने के दाम में उछाल?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोल्ड रेट में उछाल आने के पीछे का सबसे बड़ा कारण अमेरिकन करेंसी डॉलर के कमजोर होने और अमेरिकी ट्रेड पॉलिसी को लेकर काफी अनिश्चितता है। हालांकि अभी के समय में गोल्ड रेट अब तक के हाईएस्ट लेवल के करीब स्थिर बनी हुई हैं। साथ ही, चीन के सेंट्रल बैंक ने मार्च में 3 टन और सोना खरीदा है। इसके कारण चीन का टोटल गोल्ड स्टोरेज 2,292 टन हो गया है। जो अब के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है। इस साल अब तक चीन ने कुल 13 टन सोना खरीदा है। चीन लगातार 5 महीने से अपने गोल्ड स्टोरेज में बढ़ोतरी कर रहा है। पिछले साल 6 महीने के खरीदारी रोकने के बाद नवंबर से फिर से खरीद शुरू हुई थी।

गोल्ड का भरोसा

इसपर एक्सपर्ट्स की राय ये है कि डॉलर की तुलना अब चीन के कुल विदेशी भंडार में गोल्ड का हिस्सा 6.5 प्रतिशत हो गया है जो पिछले महीने कुल 6 प्रतिशत था और इसके एक साल पहले 4.6 प्रतिशत था। जहां एक तरफ चीन अपने स्टोरेज को मजबूत कर रहा है तो वहीं पौलैंड भी तेजी से गोल्ड जमा करने में लगा है।

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

अब क्या होगा गोल्ड रेट

पिछले कुछ दिनों से गोल्ड रेट में लगातार तेजी आ रही है और 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया भी है इसको देखते हुए एक्सपर्ट्स का मानना है कि फेस्टिवल के दौरान गोल्ड रेट 1 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से ऊपर निकल सकती है। साथ ही, गोल्डमैन सैक्स, बैंक ऑफ अमेरिका ने अपने टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिए हैं। इसपर गोल्डमैन ने यह अनुमान भी लगाया है कि साल के आखिर तक गोल्ड रेट 3,300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएगा। तो इससे ये माना जा सकता है कि भारत में गोल्ड के दाम एक लाख रुपए प्रति 10 ग्राम भाव के हिसाब से जा सकता है।

Gold rate before akshay tritiya

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 17, 2025 | 06:24 PM

Topics:  

  • Akshaya Tritiya News
  • Business News
  • Gold

सम्बंधित ख़बरें

1

नए साल के स्वागत में खूब छलका जाम…शराब बिक्री ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, किस राज्य में हुई कितनी सेल?

2

एक झटके में ‘कंगाल’ हुए निवेशक! ₹50,000 करोड़ गिरा ITC का मार्केट कैप; बजट के फैसले ने बिगाड़ा खेल

3

मजबूत डिमांड, रिकॉर्ड टैक्स! दिसंबर में 6.1% बढ़ा GST कलेक्शन; मंदी की आहट के बीच भारत की बड़ी जीत

4

डेडलाइन खत्म! 70 लाख लोगों ने नहीं भरा ITR, अब भी है एक आखिरी मौका; जानें क्या है यह नियम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.