Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पिछले एक साल में 43% चढ़ा सोना, चांदी ने दिए 37% से ज्यादा रिटर्न; अब 2 लाख पर पहुंचेगा गोल्ड!

Gold And Silver: सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त की वजह वैश्विक स्तर पर उठापटक को माना जा रहा है। बीते एक वर्ष में रूस-यूक्रेन और इजरायल-हमास युद्ध के साथ ट्रंप की टैरिफ के कारण उथलपुथल की स्थिति रही।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Sep 24, 2025 | 01:30 PM

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gold And Silver Return: इस साल दीपावली आने में एक महीने से कम का समय बचा हुआ है। पिछले दीपावली से अब तक सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिली है। दोनों कीमती धातुओं ने निवेशकों को 43 प्रतिशत तक का दमदार रिटर्न दिया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट के सोने की कीमत 30 अक्टूबर को 79,681 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो कि अब बढ़कर 1,14,314 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

इस प्रकार पिछली दीपावली से लेकर अब तक सोने की कीमत में 43.46 प्रतिशत का उछाल आ चुका है। पिछले साल यानी की 2024 में दीपावली 31 अक्टूबर की थी, लेकिन दीपावली के दिन बाजार बंद रहने के कारण कीमतें 30 अक्टूबर की ली गई हैं। जब 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 1,04,712 रुपए हो गई है, जो कि पिछली दीपावली पर 72,988 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी।

18 कैरेट सोने का कितना बढ़ा भाव?

वहीं, इस दौरान 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 85,736 रुपए हो गया है, जो कि पहले 59,761 रुपए प्रति 10 ग्राम था। सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल देखने को मिला है। चांदी की कीमत पिछली दीपावली से 37.55 प्रतिशत बढ़कर 1,35,267 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 98,340 रुपए प्रति किलो थी।

सम्बंधित ख़बरें

अब चुटकियों में फाइल होगा ITR! इनकम टैक्स विभाग ने लॉन्च की नई वेबसाइट, AI असिस्टेंट करेगा मदद

रुपये में ऐतिहासिक उछाल, 12 साल की सबसे बड़ी तेजी के साथ 2% चढ़ा रुपया; RBI के इस फैसले ने बदला खेल

Share Market: गिरावट के बाद जोरदार कमबैक! लो लेवल से 1,800 अंक सुधरा सेंसेक्स, निवेशकों की लौटी रौनक

Gautam Adani: हनुमान जयंती पर अयोध्या पहुंचे गौतम अदाणी, परिवार संग रामलला का लिया आशीर्वाद

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी की वजह

सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त की वजह वैश्विक स्तर पर उठापटक को माना जा रहा है। बीते एक वर्ष में रूस-यूक्रेन और इजरायल-हमास युद्ध के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ लगाने के कारण ग्लोबल स्तर पर उथलपुथल की स्थिति रही है, जिससे निवेशकों ने सुरक्षित संपत्ति मानी जाने वाले सोने और चांदी में निवेश बढ़ा दिया है, जिससे दोनों कीमती धातुओं की कीमत में उछाल देखने को मिला है। इसके अलावा, चांदी की कीमत बढ़ने की एक वजह इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों का उपयोग बढ़ना है, जिसमें इसका बड़े स्तर पर उपयोग किया जाता है।

ये भी पढ़ें: Dollar vs Rupee: डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया, 7 पैसे टूटकर 88.80 पर पहुंचा

2 लाख रुपये तक जा सकता है सोने के भाव

सोने की तेजी को देखते हुए लग रहा है कि इसमें आगे भी तेजी रह सकती है। हालांकि इसे लेकर एक्सपर्ट ने भी भविष्यवाणी की है। एक्सपर्ट के मुताबिक अगले 5 साल में सोने की कीमत बढ़कर करीब 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो सकती है। अब से पांच साल पहले सितंबर 2020 को 24 कैरेट सोने का भाव एमसीएक्स पर 51,619 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब 1,09,388 रुपये हो गया है। एक साल पहले यह दर 72,874 रुपये थी। ऐसे में पिछले 1 साल में सोने में 50% की तेजी आई है। वहीं 5 साल की बात करें तो यह तेजी 112% रही है।

Gold prices risen 43 percent since last diwali silver has given return of 37 percent

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 24, 2025 | 01:30 PM

Topics:  

  • Business News
  • Gold Price
  • Gold-Silver Rate
  • Silver Price

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.