Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एक साल में 50 फीसदी चढ़ा भाव, 32 महीनों में 125 परसेंट का रिटर्न; अब कितना मुनाफा देगा सोना

बीते 2 साल 8 महीने में सोने ने 125 परसेंट तक का शानदार रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में सोने की कीमत में 50 परसेंट से अधिक की वृद्धि हुई है। पिछले 10 सालों में सोने ने लगभग 180 परसेंट का रिटर्न दिया है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jun 08, 2025 | 01:39 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: सोने में इंवेस्टमेंट के लिए यह अब तक का सबसे बेहतरीन समय है, क्योंकि सेफ प्रॉपर्टी के रूप में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। यही कारण है कि सोने का भाव भी रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया है। अब तो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी गोल्ड लोन के नियमों में उलटफेर करते हुए LTV यानी कि लोन-टू-वैल्यू रेश्यो को 75 फीसदी से बढ़ाकर 85 फीसदी करने का ऐलान कर दिया है। आसान भाषा में आप इसको इस तरह समझ सकते है कि 2.5 लाख रुपये के सोना गिरवी रखकर इसके बदले में आप 75 परसेंट की जगह अब 85 परसेंट तक का लोन ले सकते हैं।

गौरतलब है कि साल 2022 से दुनिया भर के सेंट्रल बैंक भी अपना गोल्ड रिजर्व बढ़ाने में लगे हुए हैं। गोल्ड ETFs में भी इंवेस्ट होने लगा है। सोने की मांग  सप्लाई से काफी अधिक बढ़ चुकी है, इस स्थिति में सोने का दाम बढ़ना ही है। सोने की कीमत अक्टूबर 2022 में 1,500 डॉलर से बढ़कर आज 3400 डॉलर के पार पहुंच गई है।

बीते 2 साल 8 महीने में 125 परसेंट का रिटर्न

बीते 2 साल 8 महीने में सोने ने 125 परसेंट तक का शानदार रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में सोने की कीमत में 50 परसेंट से अधिक की वृद्धि हुई है। पिछले 10 सालों में सोने ने लगभग 180 परसेंट का रिटर्न दिया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सोने की कीमतों में आगे भी यही तेजी जारी रहेगी?
22 अप्रैल, 2025 को सोने की कीमत 3,500 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच चुकी है। क्या सोने की कीमतों में यही तेजी आगे भी जारी रहेगी? गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि केंद्रीय बैंक की मांग लंबे समय में सोने की कीमतों को नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर ले जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, हाई से ₹1.80 लाख सस्ता हुआ सिल्वर, गोल्ड भी फिसला

Share Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी लाल निशान पर, IT शेयरों में दिखी तेजी

AI से नौकरियां खत्म होंगी या मिलेंगी? CEA अनंत नागेश्वरन की चेतावनी, बोले- वक्त रहते संभल जाओ; वरना…

DA Hike: होली से पहले सरकार खोलेगी खजाना! केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा महंगाई भत्ते का गिफ्ट

अगले हफ्ते Suzlon Energy में होगी बड़ी ब्लॉक डील, करोड़ों का शेयर बेचेंगे प्रमोटर्स

सोने को लेकर गोल्डमैन का अनुमान

गोल्डमैन का भी अनुमान है कि 2025 के अंत तक सोने की कीमत बढ़कर 3,700 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस हो जाएगी और अगर अमेरिका में मंदी आती है तो यह 3,880 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस हो जाएगी। गोल्डमैन का अनुमान है कि 2025 के अंत तक सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। जेपी मॉर्गन ने भी अमेरिकी टैरिफ के चलते बढ़ती महंगाई की आशंंका और अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर को देखते हुए अगले साल तक सोना 4000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने का अनुमान जताया है। सिटी रिसर्च ने भी सोने का प्राइस टारगेट 3,200 डॉलर से बढ़ाकर 3,500 डॉलर प्रति औंस कर दिया था, जो अब हासिल हो चुका है।

Gold prices increased by more than 50 percent in a year gave 125 percent return in 32 months

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 08, 2025 | 01:39 PM

Topics:  

  • Business News
  • Gold Price
  • Today Business News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.