Gold-Silver Price Today: सोने की कीमत में मामूली गिरावट, 22K-24K दोनों सस्ते; जानें दिल्ली से चेन्नई तक के रेट

24K Gold Price Today: 24 कैरेट सोना 1,53,320 रुपये और 22 कैरेट 1,40,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। आज दोनों की कीमत में 10 रुपये की मामूली गिरावट दर्ज हुई। जाने देश के प्रमुख शहरों के ताजा रेट।
24K Gold Price Today
आज के सोने- चांदी का भावसोर्स-सोशल मीडिया
Published on
Updated on

MCX Gold Rate: आज सुबह देश के प्रमुख सर्राफा बाजारों में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। शुरुआती रिटेल रेट के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,53,320 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,40,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जो मंगलवार के मुकाबले 10 रुपये कम है।

अंतरराष्ट्रीय बुलियन बाजार में सुस्ती, मजबूत डॉलर और स्थिर रुपये के चलते घरेलू बाजार में कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में सोने के भाव समान हैं, जबकि चेन्नई में शुद्धता के कारण हल्का अंतर देखने को मिला है।

एशियाई बाजारों में स्थिर रहा अंतरराष्ट्रीय स्पॉट गोल्ड

एशियाई बाजारों में बुधवार सुबह कारोबार के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्पॉट गोल्ड 4,362-4,363 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ था। सोने की कीमतों पर नजर रखने वाले निवेशकों के लिए वैश्विक बाजार का यह रुझान अहम माना जा रहा है।

95.65 -95.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा रुपया

वहीं, मंगलवार के शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया 95.65-95.75 के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया। रुपये की चाल का असर घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर भी पड़ता है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव डॉलर में तय होता है।

MCX अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट पर रहेगी नजर

सुबह करीब 9 बजे MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर कारोबार में तेजी आने के साथ अंतरराष्ट्रीय सोने के भाव और रुपये की चाल घरेलू बाजार के लिए अहम संकेत दे रहे थे। वैश्विक रुझान को समझने के लिए निवेशकों की नजर MCX के अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट पर बनी हुई है।

जाने आज के सोने के भाव?

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद और पुणे में 24 कैरेट सोना का भाव 1,53,320 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,40,540 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरेट 1,54,740 रुपये और 22 कैरेट 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

ये सुबह 6-8 बजे के रिटेल संकेतक हैं। मेकिंग चार्ज और स्थानीय टैक्स के कारण ज्वेलरी की अंतिम कीमत अलग हो सकती है।

जाने आज चांदी का भाव?

दिल्ली और मुंबई में आज चांदी का भाव 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। शुरुआती बाजार संकेतों में कीमतों में बड़ी तेजी देखने को नहीं मिली है। मंगलवार के मुकाबले बाजार का रुख थोड़ा सुस्त नजर आ रहा है।

24K Gold Price Today
भारत के इतिहास का सबसे महंगा सौदा, शेयर बाजार के दिग्गज ने 711 करोड़ में खरीदा पूरा टॉवर

वैश्विक संकेतों से सर्राफा बाजार पर दबाव

मजबूत अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की टिप्पणियों का असर घरेलू सर्राफा बाजार पर दिखाई दे रहा है।

वहीं, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये पर दबाव कुछ कम हुआ है। ट्रेडर्स अब अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और बॉन्ड यील्ड्स पर नजर बनाए हुए हैं।

22K या 24K सोना? खरीदारी से पहले समझें अंतर

गहनों के लिए 22 कैरेट सोना अधिक टिकाऊ माना जाता है, जबकि सिक्के और बार के लिए 24 कैरेट सोना ज्यादा शुद्धता वाला विकल्प है।

खरीदारी के समय BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। साथ ही मेकिंग चार्ज की तुलना कर पक्का GST बिल लेना जरूरी है।

निवेशकों और खरीदारों के लिए क्या रखें ध्यान?

बुधवार, 23 सितंबर को सोने-चांदी की कीमतों में फिलहाल बड़ी तेजी नहीं दिख रही है। खरीदारों को सिर्फ दिनभर के छोटे उतार-चढ़ाव के बजाय शुद्धता, मेकिंग चार्ज, पक्का बिल और भरोसेमंद ज्वेलर पर ध्यान देना चाहिए। निवेश के लिए सोने के विकल्पों में गोल्ड ETF जैसे साधनों पर भी विचार किया जा सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com