Gold-Silver Price Drop: सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट! जानिए 29 सितंबर को आपके शहर में क्या हैं भाव

Gold Rate Today 24 Carat City Wise: आज सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना ₹1,47,270 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,27,480 प्रति किलो पर आई। देखें अपने शहर के ताजा रेट।
Gold-Silver Rate Today 24 Karat City Wise
आज के सोने -चांदी के ताजा रेट देखेंसोर्स-AI
Published on: 
Updated on: 

Gold Silver Price Drop Today 29 September: सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है। वैश्विक बाजार में आ रही कमजोरी के असर से भारतीय सराफा बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। Bullions.co.in के आंकड़ों के अनुसार, 29 सितंबर की सुबह 24 कैरेट सोने का भाव लुढ़ककर 1,47,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमतों में भी जोरदार गिरावट आई है और यह 2,27,480 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है। बीते एक सप्ताह के भीतर सोने में 6,350 रुपये और चांदी में 12,490 रुपये प्रति किलो तक की कमी देखी गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के रेट गिरे

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोना 3.35 फीसदी टूटकर 4,133.94 डॉलर प्रति औंस और चांदी 5.31 फीसदी गिरकर 60.67 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव, कच्चे तेल के दामों में उछाल और अमेरिकी डॉलर तथा ट्रेजरी यील्ड में मजबूती के चलते महंगाई की चिंताएं बढ़ी हैं। यूएस फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेतों से भी निवेशकों का रुझान सोने से हटकर यील्ड देने वाले विकल्पों की ओर बढ़ा है, जिसका सीधा असर कीमतों पर देखने को मिल रहा है।

देखें देश प्रमुख महानगरों में सोने के ताजा भाव

Today Gold Price
आज सोने कें ताजा रेटसोर्स-AI

इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना-चांदी सस्ता

सोने और चांदी की कीमतों में आज घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेज गिरावट देखने को मिली। इंटरनेशनल मार्केट में सोना 3.35% टूटकर 4,133.94 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं चांदी 5.31% गिरकर 60.67 डॉलर प्रति औंस के भाव पर पहुंच गई।

जानिए देश के प्रमुश शहरों में चांदी के नए रेट

Today Silver Price
देश के विभिन्न शहरों के देशें चांदी के नए रेट सोर्स-AI
Gold-Silver Rate Today 24 Karat City Wise
Share Market Closed: इस हफ्ते लगातार 3 दिनों तक बंद रहेगा शेयर बाजार, BSE और NSE पर नहीं होगा ट्रेड; जानें वजह

क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के भाव?

सोने और चांदी पर कई अंतरराष्ट्रीय कारकों का दबाव बना हुआ है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, मजबूत अमेरिकी डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी से महंगाई को लेकर चिंता बढ़ी है। इसका असर कीमती धातुओं की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है।

इसके अलावा ब्याज दरें बढ़ने पर निवेशकों के लिए सोने का आकर्षण कम हो सकता है। इसकी वजह यह है कि सोना कोई ब्याज नहीं देता, जबकि बॉन्ड और दूसरी यील्ड वाली संपत्तियों से रिटर्न मिल सकता है। ऐसे माहौल में निवेशक सोने के बजाय इन विकल्पों की ओर रुख कर सकते हैं।

आगे क्या हो सकता है?

आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। बाजार की नजर खास तौर पर डॉलर की चाल, कच्चे तेल की कीमत और दुनिया में चल रही भू-राजनीतिक घटनाओं पर रहेगी। जानकारों के मुताबिक, लंबी अवधि में कीमती धातुओं की कीमत किस दिशा में जाएगी, यह वैश्विक अर्थव्यवस्था और दूसरे बड़े आर्थिक संकेतकों पर निर्भर करेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com